Friday, April 25, 2025
Google search engine
HomeLife StyleEid 2023 Recipe: स्वाद में लाजवाब लगता है शाही टुकड़ा, इस रेसिपी...

Eid 2023 Recipe: स्वाद में लाजवाब लगता है शाही टुकड़ा, इस रेसिपी से घर पर करें तैयार


ऐप पर पढ़ें

शाही तुकड़ा बहुत अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए ब्रेड और कंडेंस मिल्क का इस्तेमाल भी किया जाता है। हालांकि, रबड़ी से बने शाही टुकड़ा का स्वाद लाजवाब लगता है। आज यानी 22 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है और खास मौके पर आप इस स्वीट डिश को तैयार कर सकते हैं। यहां देखिए इसे बनाना का आसान तरीका।

शाही टुकड़ा बनाने के लिए आपको चाहिए

ब्रेड स्लाइस

घी

खोया

दूध

केसर

शक्कर

मिक्स्ड ड्राई फ्रूट्स

कैसे बनाएं 

इसे बनाने के लिए अक पैन को गर्म करें और इसमे थोड़ा सा घी डालें। फिर इसमें सभी ब्रेड स्लाइस को दोनों तरफ से सेक लें। ब्रेड को उतना सेकना है कि उसका रंग सुनहरा हो जाए। अच्छे स्वाद के लिए ब्रेड को कुरकुरा करें। फिर एक अलग पैन में दूध और केसर को अच्छे से बर्तन में उबलने दें। जब दूध अच्छी तरह से उबल जाए तो इसमें शक्कर डालें और इसे अच्छे से गाढ़ा होने तक पकाएं। इस दौरान आंच स्लो से मीडियम ही रखें। इस मिश्र में खोया डालें और फिर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स के टुकड़े डालें और कुछ देर के लिए पकाएं। फिर इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें और फिर सेके हुए ब्रेड को इसमें डुबोएं। शाही टुकड़ा तैयार है।

Eid 2023 Recipe: ईद पर मीठे में बनाएं शीर खुरमा, बहुत आसान है इसे बनाने का तरीका



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments