ऐप पर पढ़ें
रमजान का महीना पूरा होते ही ईद के चांद की तारीख निकाल दी जाती है। ईद का दिन तय होते ही सब तैयारियों में लग जाते हैं। सेंवईयां और पकवान के साथ ही सब सजधज कर तैयार भी हो जाते हैं। लेकिन बिना मेहंदी के ईद की खुशियां कुछ अधूरी सी लगती है। तो अगर आप ईद के एक दिन पहले ही हाथों पर मेहंदी सजाना चाहती हैं तो इन ट्रेंडी डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं। वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी सारी मेहंदी की डिजाइन मिल जाएंगी। जिसमे से हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ सरल और फटाफट बन जाने वाली डिजाइन। जिसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। तो चलिए देखें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन।
पतले-पतले बेल बूटों वाली ये मेहंदी की डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है। साथ ही लगाने में भी आसान है। अरेबिक डिजाइन से अलग हटकर इसे ट्राई किया जा सकता है।
मेहंदी की ये दो डिजाइन बिल्कुल अलग-अलग है। हाथों को भरा-भरा दिखाना हो या फिर लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी लगानी हो। इन दोनों को आप आसानी से लगा सकती हैं।
ईद के मौके पर हाथों पर सजाने के लिए ये मेहंदी की डिजाइन काफी अट्रैक्टिव हैं।