[ad_1]
हाइलाइट्स
ईद के खास मौके पर सभी का मुंह मीठा कराने के लिए फिरनी बनाएं.
कश्मीरी फिरनी बनाने के लिए चावल को कम से कम एक घंटा भिगोएं.
कश्मीरी फिरनी रेसिपी (Kashmiri Phirni Recipe): मुसलमानों के विशेष पर्व ईद-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad-Un-Nabi 2023) के मौके पर घर में कश्मीरी फिरनी बनाई जा सकती है. किसी खास मौके के लिए कश्मीरी फिरनी एक परफेक्ट स्वीट डिश है और इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. फिरनी की कई वैराइटीज काफी लोकप्रिय हैं, उनमें से कश्मीरी फिरनी भी एक है. ईद के अवसर पर अपनों का मुंह मीठा कराने के लिए आप कश्मीर फिरनी बना सकते हैं. इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसका स्वाद सभी लोगों को पसंद आएगा.
कश्मीरी फिरनी का स्वाद बड़ों के साथ बच्चे भी काफी पसंद करते हैं. आप अगर अभी कुकिंग सीख रहे हैं तो हमारी बताई विधि आपके काफी काम आ सकती है. आसान तरीके को फॉलो कर टेस्टी कश्मीरी फिरनी बनाई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: दूध में एक चम्मच मिलाकर पिएं यह पाउडर, कमज़ोरी-थकान होगी छूमंतर! मिनटों में कर सकते हैं तैयार
कश्मीर फिरनी बनाने के लिए सामग्री
चावल – 1 कप
देसी घी – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
दूध – 2 लीटर
गुलाबजल – 2 टी स्पून
केसर – 1 चुटकी
काजू – 10
बादाम – 10
पिस्ता – 10
चीनी – 2 कप
कश्मीर फिरनी बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर कश्मीरी फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले चावल साफ करें और फिर उन्हें पानी से दो-तीन बार धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें. तय समय के बाद चावल से अतिरिक्त पानी निकालें और उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. फिर एक बड़ा बर्तन लेकर उसमें दूध डालें और गैस पर रखकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब दूध में उबाल आना शुरू होने लगे तो गैस धीमी कर दें और दूध में दरदरे पिसे हुए चावल डालकर करछी से चला दें.
दूध में चावल पकने के दौरान बीच-बीच में करछी से चावल चलाते रहें जिससे चावल पकाने में गांठ न पड़े. फिरनी को लगभग 4-5 मिनट तक पकाएं उसके बाद बर्तन में केसर के धागे डालकर मिला दें. कुछ देर बाद फिरनी में बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स (पिस्ता, काजू, बादाम) डालें और फिरनी में मिक्स कर दें. इसके बाद फिरनी को जितनी मीठी करना चाहते हैं उस हिसाब से उसमें चीनी डालकर ठीक ढंग से मिला दें.
इसे भी पढ़ें: कुरकुरी भिंडी नहीं, दही वाली भिंडी का सभी को चखाएं स्वाद, हर कोई करेगा तारीफ, आसान है बनाना
इसके बाद धीमी आंच पर ही फिरनी को पकने दें. जब फिरनी में गाढ़ापन आना शुरू हो जाए तो उसमें एक चम्मच इलायची पाउडर डालकर मिला लें. फिर गैस बंद कर दें और फिरनी में गुलाब जल डालकर करछी से मिला दें. स्वाद से भरपूर कश्मीरी फिरनी बनकर तैयार हो चुकी है. इसे चाहें तो गर्मागर्म परोसें या फिर फ्रिज में एक घंटा ठंडा होने के लिए रख दें. उसके बाद चिल्ड कश्मीरी फिरनी का स्वाद सभी को दिलाएं.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : September 28, 2023, 19:12 IST
[ad_2]
Source link