Curated by योगेश मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 9 Apr 2023, 11:33 am
Emine Dzhaparova Life & Background : क्रीमिया की रहने वाली एमिन दझापरोवा यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री हैं। पिछले साल हुए रूसी हमले के बाद से वह भारत आने वाली सबसे शीर्ष नेता हैं। वह चार दिनों तक भारत में रहेंगी और इस दौरान अपने देश के लिए मदद मांग सकती हैं। संभावना है कि एमिन दझापरोवा पीएम मोदी को यूक्रेन आने का न्यौता भी देंगी।