Saturday, April 12, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsEMRS Answer Key Download : जारी हुई एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती परीक्षा...

EMRS Answer Key Download : जारी हुई एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती परीक्षा की आंसर-की, Direct Link


EMRS Answer Key Download Pdf : एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के 10 हजार पदों पर भर्ती को लेकर आयोजित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर  जाकर 6 जनवरी 2024 तक डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वह नीचे दिए गए लिंक पर जाकर 6 जनवरी 2024 आपत्ति दर्ज  करा सकता है। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जो आपत्तियां प्राप्त होंगी, उन पर एक्सपर्ट द्वारा विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। एक्सपर्ट्स का फैसला अंतिम होगा। 

जिन अभ्यर्थियों की आपत्तियां सही पाई जाएंगी, उनकी फीस वापस लौटा दी जाएगी। एकलव्य स्कूल भर्ती  परीक्षाओं का आयोजन 16 से 24 दिसंबर तक किया गया था। 

कब हुई परीक्षाएं

प्रिंसिपल – 16 दिसंबर 2023 , सुबह 

पीजीटी –  – 16 दिसंबर 2023 , शाम 

होस्टल वार्डन – 17 दिसंबर 2023 , सुबह 

जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट – 17 दिसंबर 2023 शाम

लैब अटेंडेंट – 23 दिसंबर 2023 सुबह 

टीजीटी – 23 दिसंबर 2023 शाम

टीजीटी विविध विषय – 24 दिसंबर सुबह 

अकाउंटेंट – 24 दिसंबर, शाम

Direct Link

पद 

– भर्ती परीक्षा के जरिए टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, टीजीटी और हॉस्टल वार्डेन के 10391 पदों पर बहाली होनी हैं। इनमें टीजीटी की 5660, हॉस्टल वार्डेन पुरुष की 335 और हॉस्टल वार्डेन महिला की 334 वैकेंसी हैं। ये भर्ती ईएमआरएस स्टाफ सेलेक्शन एग्जाम (ईएसएसई) 2023 के लिए की जाएंगी। प्रिंसिपल की 303, पीजीटी के 2266, अकाउंटेंट के 759 और लैब अटेंडेंट के 373 रिक्तियां हैं।  टीजीटी के रिक्त पदों में हिंदी के 606, इंग्लिश के 671, मैथ्स के 686, सोशल स्टडीज के 670, साइंस के 678 पद शामिल हैं।  अन्य पद म्यूजिक, आर्ट, पीईटी मेल, पीईटी फीमेल, लाइब्रेरियन, टीजीटी बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, तेलुगू, उर्दू के हैं।

पीजीटी – इंग्लिश में 246, हिंदी में 200, संस्कृत में 97, केमिस्ट्री में 169, फिजिक्स में 179, बायोलॉजी में 236, हिस्ट्री में 185, मैथ्स में 244, कॉमर्स में 140, इकोनॉमिक्स में 161, कंप्यूटर साइंस में 172, संथाली में 7, मराठी में 16, उड़िया में 20, तेलुगू में 37, ज्योग्राफी में 154 व बंगाली में 3 वैकेंसी हैं। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments