[ad_1]
हाइलाइट्स
रविवार को सोनिक बूम ने वाशिंगटन को झकझोर दिया.
दो एफ-16 जेट लड़ाकू विमानों ने एक संदिग्ध विमान का पीछा किया.
ये प्लेन बाद में वर्जीनिया में क्रैश हो गया.
वाशिंगटन. रविवार को एक सोनिक बूम ने वाशिंगटन को झकझोर कर रख दिया, जब दो एफ-16 जेट लड़ाकू विमान एक संदिग्ध विमान को रोकने के लिए उसका पीछा कर रहे थे, जो बाद में वर्जीनिया में क्रैश हो गया. नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने एक बयान में कहा कि दो F-16 ने वाशिंगटन, डीसी और उत्तरी वर्जीनिया के ऊपर एक संदिग्ध सेसना विमान का पीछा किया. इस पूरे घटनाक्रम से वाकिफ एक शख्स ने बताया कि सेसना विमान में चार लोग सवार थे. अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक विमान ने टेनेसी के एलिजाबेथटन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और मैनहट्टन से लगभग 80 किलोमीटर पूर्व में न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड मैकआर्थर एयरपोर्ट पर उतरने वाला था.
मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा लगा कि विमान न्यूयॉर्क इलाके में पहुंने के बाद लगभग 180 डिग्री का मोड़ लिया और वर्जीनिया में क्रैश हो गया. पुलिस ने कहा कि वे मलबे की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है. पब्लिक रिकॉर्ड से पता चला है कि सेसना विमान फ्लोरिडा स्थित कंपनी एनकोर मोटर्स ऑफ मेलबोर्न के लिए रजिस्टर्ड था. कंपनी के मालिक जॉन रम्पेल ने द वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि उनका ‘पूरा परिवार’ जहाज पर था, जिसमें उनकी बेटी, एक पोता और उनकी नैनी शामिल थीं. उन्होंने कहा कि ‘हम दुर्घटना के बारे में कुछ नहीं जानते. हम अब एफएए से बात कर रहे हैं.’
Shocking! यूएस आर्मी के लिए काल बना AI से लेस ड्रोन, ऑपरेट करने वाले अफसर पर कर दिया हमला
NORAD ने कहा कि विमान वर्जीनिया में जॉर्ज वाशिंगटन नेशनल फॉरेस्ट के पास क्रैश हो गया. जबकि FAA ने पहले कहा था कि यह दक्षिण-पश्चिम वर्जीनिया के कम आबादी वाले पहाड़ी इलाके में क्रैश हुआ. ये भी कहा गया कि अमेरिकी सेना ने विमान के क्रैश होने तक पायलट से संपर्क कायम करने की कोशिश की गई. ये भी कहा जा रहा कि विमान ऑटोपायलट पर उड़ता नजर आया था. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि एफ-16 विमान दुर्घटना का कारण नहीं बने. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) उस वक्त व्हाइट हाउस में थे. उन्हें भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई.
.
Tags: America News, F-16, Washington, Washington News
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 12:08 IST
[ad_2]
Source link