Home Life Style Famous Shiv Temples: यहां जानिए भारत के मशहूर शिव मंदिर, सावन में कर आएं दर्शन

Famous Shiv Temples: यहां जानिए भारत के मशहूर शिव मंदिर, सावन में कर आएं दर्शन

0


ऐप पर पढ़ें

पुराणों के अनुसार, शिव मंदिरों में दर्शन करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। सावन का महीना शुरू हो गया है, ऐसे में भक्त पूरी तरह से इस महीने में भोलेनाथ की अराधना करते हैं। भगवान शिव को भारत के अलग-अलग जगहों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। भारत में महाकाल के कई मंदिर हैं, यहां हम बता रहे हैं भगवान शिव के कुछ फेमस मंदिर- 

भारत के फेमस शिव मंदिर (Famous Shiv Temples of India)

1) केदारनाथ 

केदारनाथ भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां भक्तों की खूब भीड़ होती है। सर्दियों के दौरान इस समय खूब बर्फबारी होती है। जिसकी वजह से यहां के कपाट बंद हो जाते हैं और फिर अप्रैल के अखिरी में खुलते हैं। 

2) त्र्यंबकेश्वर 

ये मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये मंदिर नासिक शहर से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोदावरी नदी के तट पर है। ये मंदिर काले पत्थरों से बना हुआ है, जिसे भारत के सबसे फेमस शिव मंदिरों में गिना जाता है।

3)  महाकालेश्वर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में देवता स्वायंभु लिंगम की मूर्ती स्थापित है, जिन्हें दक्षिणामूर्ति भी कहा जाता है। यहां की भस्म आरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। 

4) काशी विश्वनाथ

वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के सबसे फेमस मंदिरों में से आता है। ऐसा माना जाता है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में जो लोग अंतिम सांस लेते हैं, वह पुर्नजन्म के चक्र से मुक्त हो जाते हैं।

पर्वत पर बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, जानिए तुंगनाथ की खासियत



Source link