Home Life Style Fasting Tips: प्रेगनेंट महिलाएं रख रही हैं जन्माष्टमी का व्रत तो बरतें ये सावधानियां, नहीं होगी परेशानियां

Fasting Tips: प्रेगनेंट महिलाएं रख रही हैं जन्माष्टमी का व्रत तो बरतें ये सावधानियां, नहीं होगी परेशानियां

0
Fasting Tips: प्रेगनेंट महिलाएं रख रही हैं जन्माष्टमी का व्रत तो बरतें ये सावधानियां, नहीं होगी परेशानियां

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

जन्माष्टमी का त्योहार भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के अलग-अलग शहरों में इस पर्व को शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण के जन्म अवसर के मौके पर लोग व्रत रखते हैं। कुछ लोग रात को 12 बजे श्रीकृष्‍ण का जन्‍म होने पर फलाहार करते हैं और अगले दिन पूजा कर के व्रत खोलते हैं। वहीं कुछ लोग कृष्ण जन्म के बाद ही व्रत खोल लेते हैं। इस दिन प्रेगनेंट महिलाएं भी व्रत रखती हैं। अगर आप गर्भवती हैं या ब्रेस्‍टफीडिंग करवाती हैं और जन्‍माष्‍टमी का व्रत रख रही हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। 

व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान (Keep these things in mind during the fast)

– अगर आप प्रेगनेंट हैं या ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं तो आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। व्रत के दौरान अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में अपनी पानी की बोतल अपने पास रखें और नियमित गैप पर पानी पीते रहें। व्रत के दौरान जूस वगैराह पीते रहें। 

– व्रत के दौरान डायबिटीज पेशेंट और प्रेग्नेंट महिलाओं को शक्कर खाने से बचना चाहिए। डॉक्टर भी ऐसा करने की सलाह देते हैं। वैसे तो शक्कर से पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद मिलेगी, लेकिन इसी के साथ ब्लड शुगर का लेवल भी प्रभावित होता है।

– व्रत में खाने के लिए बहुत सारी चीजे हैं, लेकिन अगर आप हेल्दी और हल्का खाना खाएं तो बेहतर है। ऑयली खाने की चीजों को खाने से बचें क्योंकि ये आपके और आपके बच्चे के लिए खराब है।

– प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रख रही हैं तो आराम करना बेहद जरूरी है। व्रत के दौरान जब आप ज्यादा शारीरिक एक्टिविटी नहीं करेंगे तो आप बिना किसी परेशानी के व्रत पूरा कर पाएंगे। 

– जन्माष्टमी पर गर्मी और उमस होती है। ऐसे में घर के अंदर ही रहने की कोशिश करें। कोशिश करें की व्रत के दौरान बाहर ना जाएं। अगर गर्मी में आप बाहर जाती हैं तो आपकी एनर्जी पूरी तरह खत्म हो सकती है, जिससे आपको चक्कर आ सकते हैं और आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

[ad_2]

Source link