Home Tech & Gadget Fastrack Smartwatch अब केवल 1299 रुपये में, लॉन्च के बाद से सबसे सस्ती हुई

Fastrack Smartwatch अब केवल 1299 रुपये में, लॉन्च के बाद से सबसे सस्ती हुई

0
Fastrack Smartwatch अब केवल 1299 रुपये में, लॉन्च के बाद से सबसे सस्ती हुई

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कलाई घड़ियों की दुनिया में Fastrack पुराना और भरोसेमंद नाम है और इसने स्मार्टवॉच मार्केट में भी अपनी जगह बनाई है। Fastrack की ओर से ढेरों प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टवॉच मॉडल्स ऑफर किए जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि बड़े डिस्काउंट के चलते Fastrack Revoltt FS1 वॉच ग्राहक केवल 1,299 रुपये में खरीद सकते हैं। 

कम कीमत पर Fastrack Smartwatch खरीदने का मौका शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर मिल रहा है। यहां सबसे ज्यादा बिकने वाले Fastrack मॉडल पर 60 पर्सेंट से ज्यादा डिस्काउंट का फायदा दिया गया है। यह मॉडल लॉन्च के बाद से अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है और इसे खरीदते वक्त बैंक ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है।

Smartwatch यूजर्स के लिए बुरी खबर, यह काम का फीचर हटाने जा रहा है गूगल

सस्ते में यहां से खरीदें Fastrack स्मार्टवॉच

Fastrack Revoltt FS1 की कीमत भारतीय मार्केट में 3,995 रुपये रखी गई है लेकिन Flipkart App पर इसे 67 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 1,299 रुपये में लिस्ट किया गया है। Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान की स्थिति में इसपर 5 पर्सेंट कैशबैक का फायदा अलग से मिल रहा है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू, क्रीम, डीप वाइन, ग्रीन और टील कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। 

ऐसे हैं Fastrack Revoltt FS1 के फीचर्स

बात प्रीमियम डिजाइन की हो या फिर एडवांस्ड फीचर्स की, यह वॉच कहीं से भी कम नहीं है। इसमें 1.83 इंच का UltraVU डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास और 500nits की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। यह डिस्प्ले 240×284 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। एडवांस्ड चिपसेट के साथ आने वाली Fastrack Revoltt FS1 में SingleSync BT कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है और AI वॉइस असिस्टेंट भी मिलता है। 

अमेजन पर ये हैं टॉप-5 स्मार्टवॉच डील्स, शुरुआती कीमत 1000 रुपये से भी कम

NitroFast टेक के साथ इससे 7 दिनों तक की बैटरी मिलती है और केवल 10 मिनट चार्ज करने के बाद दिनभर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 200 से ज्यादा वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलता है। हार्ट रेट मॉनीटरिंग के अलावा इसमें ऑटो स्लीप टैकर, SpO2 मॉनीटर और स्ट्रेस मॉनीटर मिलता है। IP68 रेटिंग वाली वॉच में स्मार्ट नोटिफिकेशंस, क्विक रिप्लाईज और स्मार्ट कंट्रोल्स जैसे ढेरों फीचर्स दिए गए हैं। 

[ad_2]

Source link