Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeLife StyleFather's Day 2023: पापा के लिए दिन बनाना है यादगार? दिल्ली के...

Father’s Day 2023: पापा के लिए दिन बनाना है यादगार? दिल्ली के पास इन खूबसूरत जगहों पर जाएं


ऐप पर पढ़ें

फादर्स डे इस साल 18 जून को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए इसे अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता है। कुछ लोग इस दिन को घर में ही सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं तो कुछ घूमने के लिए बाहत जाते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो बच्चे इस दिन को खास बनाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। अगर आप भी इस दिन को पापा के लिए खास बनाना चाहते हैं तो उनके लिए कुछ स्पेशल करें। अगर आपके पिता को घूमने फिरने का शौक है तो आप उन्हें दिल्ली के आस-पास इन जगहों पर ले जा सकते हैं। 

दिल्ली के पास घूमने की जगह

आगरा- अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो पापा को घूमाने के लिए आगरा जा सकते हैं। यहां बनी प्यार की निशानी यानी ताज महल का रुख कर सकते हैं। और अगर आपने पहले भी ताज महल देखा हुआ  है तो आप आगरा के पास कुछ खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इनमें अकबर का मकबरा, फतेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद, शीश महल, आगरा किला शामिल है। 

मसूरी- भारत के कई हिस्सों में बारिश होना शुरू हो गई है, जिसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया है। इस प्यारे मौसम में घूमने के लिए मसूरी बेस्ट है। दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए आप इस जगह पर जा सकते हैं। यहां का सुहावना मौसम में आप दिन बना देगा। यहां घूमने के लिए कैम्पटी फॉल के अलावा, गन हिल पॉइंट, कम्पनी गार्डन, क्लाउड एंड, लाल टिब्बा पॉइंट, भट्टा फॉल्स है।

नैनीताल- नैनीताल उत्तराखंड की फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। गर्मियों के मौसम में यहां खूब यात्री पहुंचते हैं। यहां घूमने के लिए तो काफी सारी जगह हैं ही, साथ ही यहां पर काफी फेमस मंदिर भी हैं। फादर्स डे पर यहां जा रहे हैं तो मां नैना देवी मंदिर, ईको केव पार्क, टिफिन टॉप, स्नो व्यू, नैना पीक देख सकते हैं। 

डलहौजी- हिमाचल प्रदेश का डहौजी भी घूमने फिरने के लिए बेस्ट है। आप यहां भी परिवार के साथ जा सकते हैं, साथ ही आप यहां फादर्स डे भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां भले ही घूमने के लिए कम स्पॉट्स हैं, लेकिन यहां का नजारा देखने लायक है। जून के महीने में भी यहां मौसम काफी सुहावना होता है। डलहौजी के पास खज्जियार घूमने के लिए जरूर जाएं। 

ऋषिकेश- रिलैक्स करने के लिए ऋषिकेश भी अच्छी जगह है। अगर आपके पापा एडवेंचर एक्टिविटीज करना पसंद करते हैं तो आप उनके साथ यहां राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। यहां घूमने के लिए खूब जगह हैं। अगर आप फादर्स डे पर यहां जा रहे हैं तो यहां की गंगा आरती जरूर देखें।

विदेश की तरह दिखती हैं ये भारतीय जगह, झील और पहाड़ का नजारा दिखता है शानदार



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments