Home Sports FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायरः भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायरः भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

0
FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायरः भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 में 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ में ट्रेनिंग लेने के बाद अनुभवी आक्रमणकारी मिडफील्डर नवनीत कौर ने कहा कि रांची में जल्दी पहुंचने से टीम को मेन मैदान पर कुछ सेशन का लाभ उठाने में मदद मिली है और इससे टीम को इस मौसम के साथ तालमेल बैठाने में भी मदद मिली है।

उन्होंने कहा, ‘महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इस वेन्यू पर खेल चुकी और मैदान से अच्छी तरह वाकिफ है। हम कुंती जिले में भी गए और ट्रेनिंग ली यह हमारे कुछ साथियों का घरेलू मैदान है और जो बच्चे यहां आए थे उनके चेहरे पर उत्साह देखना अवश्विसनीय था।’ भारत, न्यूजीलैंड, इटली और अमेरिका के साथ पूल बी में है। हर पूल से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और टूर्नामेंट में टॉप तीन पर रहने वाली टीमों को पेरिस 2024 का टिकट मिलेगा।

इसे भी पढ़ेंः ओलंपिक क्वॉलिफायर से पहले बढ़ा है मनोबल, कप्तान सविता ने भरी हुंकार

अपनी संभावनाओं के बारे में नवनीत ने कहा, ‘हम बहुत आशावादी हैं। हमारे ग्रुप में जो टीमें हैं वे हमारे लिए कोई नई नहीं हैं। हम पहले भी उनके खिलाफ खेल चुके हैं। सर्कल में हम जो मौके बनाते हैं, उन्हें गोल में बदलना हमारे अभियान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा और टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करने से टीम को सही आत्मवश्विास मिलेगा।’ भारतीय महिला टीम लगातार तीसरी बार ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए उतरेगी। टोक्यो ओलंपिक खेलों के पिछले संस्करण में भारत ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रहा था।

इसे भी पढ़ेंः जूनियर महिला हॉकी WC में भारत ने कनाडा को 12-0 से रौंदा

उन्होंने कहा, ‘हम उत्साहित हैं और अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। हमारे टोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन के बाद, उम्मीदें बहुत अधिक हैं और हम उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं। हम आयोजन के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं और अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हैं।’ भारतीय टीम अपने शुरुआती मैच में 13 जनवरी को अमेरिका से, उसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड, 16 जनवरी को इटली से भिड़ेगी। सेमीफाइनल 18 और फाइनल 19 जनवरी को खेला जाएगा। अन्य टीमों में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य को पूल ए में है।

[ad_2]

Source link