[ad_1]
बच्चे से लेकर बड़ों तक को राम मंदिर के बनने का इंतजार था। हालांकि, राम भक्तों का इंतजार खत्म हो गया है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। इसके लिए तैयारियां पूरी जोरों-शोरों से की जा रही है। अयोध्या को तो बेहद खूबसूरती से सजा दिया गया है। इसी के साथ देशभर में लोगों द्वारा अलग-अलग तैयारियां की जा रही हैं। श्री राम के आगमन के लिए लोग अपने घरों को भी सजा रहे हैं। अगर आप घर सजाने की सोच रहे हैं तो फूलों से सजावट कर सकते हैं। फूलों को दरवाजे पर लगाने के साथ ही इसकी मदद से श्री राम के नाम की सुंदर रंगोली बना सकते हैं। किसी भी त्योहार या शुभ मौके पर घर में रंगोली जरूर बनाई जाती है। भगवान श्री राम अयोध्या नगरी में आने वाले हैं तो इस शुभ अवसर पर फूलों की रंगोली बनाएं। यहां देखिए रंगोली डिजाइन।
श्री राम के स्वागत के लिए घर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जा सकता है। इन कलरफुल फूलों को मिलाकर खूबसूरत रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। ऊपर दिए गए दोनों डिजाइन बेहद सिंपर और खूबसूरत हैं। आप इस रंगोली को खास बनाने के लिए ऊपर या फिर नीचे की तरफ जय श्री राम लिख सकते हैं। इससे रंगोली में चार चांद लग जाएंगे।
सिंपल और खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाना है तो इस तरह के डिजाइन को घर के आंगन में बना सकते हैं। कुछ लोग फ्लैट में रहते हैं तो आंगन नहीं होता, ऐसे में आप इसे एंट्री पर बना सकते हैं। फूलों की रंगोली के आसपास कुछ दीए जरूर लगाएं। इसी के साथ आप रंगोली में फूलों से ही ‘श्री राम’ या फिर सिर्फ ‘राम’ लिख सकते हैं। इससे डिजाइन खूबसूरत दिखेगा।
Ram Mandir Rangoli Design: श्री राम के स्वागत के लिए घर में बनाएं रंगोली, यहां देखिए बेस्ट डिजाइन
[ad_2]
Source link