Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeTech & GadgetFREE में अपडेट करो आधार कार्ड; 14 सितंबर तक बिना फीस बदलें...

FREE में अपडेट करो आधार कार्ड; 14 सितंबर तक बिना फीस बदलें नाम, एड्रेस और ये जानकारी


ऐप पर पढ़ें

आधार कार्ड पर मौजूद अपनी जानकारी में बदलाव करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और ऐसा घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है। मजेदार बात यह है कि यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) अगले 10 दिनों तक फ्री में आधार कार्ड्स अपडेट करने का विकल्प दे रही है। ऑनलाइन चुनिंदा आधार कार्ड डीटेल्स अपडेट करने पर अब तक 50 रुपये फीस का भुगतान करना पड़ता था। 

आधार कार्ड पर मौजूद अपनी डेमोग्राफिक जानकारी आप ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं और ऐसा 14 सितंबर तक फ्री में करने का विकल्प मिल रहा है। डेमोग्राफिक जानकारी में नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी शामिल है। पहले यह जानकारी अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। हालांकि फोटो, फिंगरप्रिंट या आइरिस जैसी जानकारी नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर ही अपडेट की जा सकती है। 

बदल गए नियम! आधार कार्ड अपडेट करना अब हुआ चुटकियों का काम

क्यों जरूरी है आधार अपडेट करना? 

UIDAI ने उन भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है, जिनकी जानकारी 10 साल से पहले अपडेट या रजिस्टर हुई थी। यानी 10 साल में एक बार आधार कार्ड अपडेट करवाना ही होगा, जिससे इससे जुड़ा डाटाबेस अप-टू-डेट रहे। एजेंसी ने साफ किया है कि कई नागरिक अपने शहर या ए्ड्रेस अपडेट करते रहते हैं इसके अलावा मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस जैसी जानकारी भी बदलती है। इसे अपडेट रखना जरूरी है। 

बच्चों के आधार कार्ड की गाइडलाइन्स

सपकार की ओर से बच्चों के आधार कार्ड अपडेट करवाने से जुड़ी नई गाइडलाइन्स शेयर की गई हैं। इन गाइडलाइन्स में साफ किया गया है कि बच्चों की उम्र 15 साल होते ही उनके बायोमेट्रिक्स अपडेट करवाना अनिवार्य है। इस तरह सरकार तय करना चाहती है कि बच्चों के बड़े होने के साथ-साथ उनकी जानकारी डाटाबेस में अपडेट होती रहे। आधार से जुड़े फ्रॉड्स रोकने के लिए भी इसपर जानकारी अपडेट करवाते रहनी चाहिए। 

आपके फोन में ऑन तो नहीं हैं ये सेटिंग्स? सारी बातें सुन रही है कंपनी

ऐसे ऑनलाइन आधार अपडेट होगा आधार

– सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। 

– यहां ‘My Aadhaar’ टैब पर क्लिक करने के बाद आपको ड्रॉप-डाउन मेन्यू से ‘Update Your Aadhaar’ का चुनाव करना होगा। 

– अब अपना आधाप नंबर और कैप्चा वेरिफिकेशन कोड एंटर करने के बाद आपको ‘Send OTP’ पर क्लिक करना होगा। 

– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTT की मदद से आप Login कर पाएंगे। 

– अगले पेज पर डेमोग्राफिक डीटेल्स का चुना करते हुए आपको जरूरी बदलाव करने होंगे और ‘Submit Update Request’ पर क्लिक करने से पहले संबंधित डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होगी। 

अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) आपको SMS के जरिए मिल जाएगा, जिसकी मदद से रिक्वेस्ट का स्टेटस ट्रैक किया जा सकेगा। तय वक्त के बाद आपको अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलने लगेगा।  



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments