Home Life Style Fried Idli Recipe: मिनटों में नाश्ते के लिए बनाएं टेस्टी फ्राइड इडली, बच्चे भी खाएंगे जमकर, सीखें यहां से रेसिपी

Fried Idli Recipe: मिनटों में नाश्ते के लिए बनाएं टेस्टी फ्राइड इडली, बच्चे भी खाएंगे जमकर, सीखें यहां से रेसिपी

0
Fried Idli Recipe: मिनटों में नाश्ते के लिए बनाएं टेस्टी फ्राइड इडली, बच्चे भी खाएंगे जमकर, सीखें यहां से रेसिपी

[ad_1]

फ्राइड इडली रेसिपी (Idli Fry Recipe): नाश्ते में साउथ इंडियन डिश मिल जाए तो भला कौन नहीं खाना चाहेगा. वीकेंड पर इडली सांभर, मसाला डोसा नारियल की चटनी, गर्मा गर्म सांभर के साथ खाने का मजा ही कुछ और है. बच्चों को भी इडली, डोसा खूब भाता है. दरअसल, ये बेहद सिंपल, बिना अधिक मिर्च-मसाले के बनाए जाते हैं, इसलिए इसे बच्चे खूब चाव से खाते हैं. मसाला डोसा, इडली, सांभर, नारियल की चटनी टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है. आप इडली रेस्तरां में खाते होंगे, वो भी नारियल की चटनी, सांभर के साथ, लेकिन हम आपको इडली से ही एक झटपट बनने वाली रेसिपी बता रहे हैं, जिसे खाते ही आप इसके दीवाने हो जाएंगे. आप यदि घर में खुद से इडली बनाते हैं तो आपको ये बनी हुई इडली चाहिए. चलिए जानते हैं इस इडली से कैसे बनाएं फ्राइड इडली की रेसिपी.

फ्राइड इडली बनाने के लिए सामग्री
इडली- 7-8
राई- आधा छोटा चम्मच
करी पत्ता- 4-5
हरी मिर्च- 2 कटी हुई
चिली फ्लेक्स- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच कटी हुई
घी या कुकिंग ऑयल- 1 बड़ा चम्मच

फ्राइड इडली बनाने की रेसिपी
आप जिस दिन भी इडली बनाएं, उसमें से 7-8 पीस से इस रेसिपी को तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले इडली को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें. अब धनिया पत्ती, हरी मिर्च बारीक काट लें. पैन को गर्म करें और उसमें घी या तेल डालकर गर्म करें. इसमें करी पत्ता, राई डालकर तड़का लगाएं. अब इसमें हरी मिर्च डालें और इडली के कटे हुए टुकड़ों को डालकर चलाएं. इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, नमक डालकर मिक्स करें. इसमें कटी हुई हरी धनिया पत्ती डाल दें और प्लेट में निकाल दें. आप चाहें तो इसमें प्याज, टमाटर भी काटकर डाल सकते हैं. इससे ये फ्राइड इडली खाने में और भी ज्यादा पौष्टिक और टेस्टी लगेगी. तैयार है स्वादिष्ट फ्राइड इडली. इसे हरी चटनी और रेड टोमैटो सॉस के साथ गर्मा गर्म खाने का लुत्फ उठाएं.

इसे भी पढ़ें: Mooli Paratha Recipe: सर्दियों में खाएं गर्मा गर्म मूली के पराठे, इस तरीके से बनाएं, नहीं फटेंगे, बनेंगे फूले फूले

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link