Home World Frozen Lake Deaths : सर्दियों में जमी हुई झीलों से सावधान! बर्फीले पानी में डूबे ब्रिटेन के 6 बच्चे, मातम में बदल गई मौज-मस्ती

Frozen Lake Deaths : सर्दियों में जमी हुई झीलों से सावधान! बर्फीले पानी में डूबे ब्रिटेन के 6 बच्चे, मातम में बदल गई मौज-मस्ती

0
Frozen Lake Deaths : सर्दियों में जमी हुई झीलों से सावधान! बर्फीले पानी में डूबे ब्रिटेन के 6 बच्चे, मातम में बदल गई मौज-मस्ती

[ad_1]

लंदन : सर्दियों के मौसम में जमी हुई झीलों और तालाबों पर खोलना और फिसलना मजेदार तो है लेकिन यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। कुछ मामलों खतरा जान जाने का भी हो सकता है। ब्रिटेन में इसी तरह की एक जमी हुई झील पर खेलते हुए छह बच्चों के साथ अनहोनी हो गई। आशंका जताई जा रही है कि झील में डूबे दो बच्चे जान गंवा चुके हैं, वहीं रेस्क्यु किए चार जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे हैं। जमा देने वाले पानी से निकाले गए सभी बच्चे कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुए हैं और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों को बचाने के लिए पुलिसकर्मी खुद पानी में उतर गए थे।

द सन की खबर के अनुसार रविवार को पानी में डूबे बच्चों को बचाने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बचावकर्मियों को बताया गया कि छह बच्चे जमी हुई झील पर खेल रहे थे। उनका खोजी अभियान रात भर चला। डॉक्टरों को डर है कि दो लापता बच्चे उनकी उम्र, पानी का तापमान और उसमें बिताए गए समय की अवधि की वजह से वे अब जीवित नहीं होंगे। रेस्क्यु ऑपरेशन में विशेषज्ञ गोताखोरों की भी मदद ली गई।

Paedo Husband News : छोटी बच्चियों को भेजता था अश्लील तस्वीरें, पत्नी ने पेनिस की फोटो पहचानकर पति को किया बेनकाब
पुलिसकर्मी को भी हुआ हाइपोथर्मिया
यह हादसा स्थानीय लोगों के लिए बेहद तकलीफदेह है। माना जा रहा है कि बच्चे जमे हुए पानी पर खेल रहे थे जब बर्फ टूटने से वे झील में डूब गए। चश्मदीदों का कहना है कि दो बच्चों के नीचे की बर्फ टूटी थी जबकि बाकी उनकी मदद करने में डूब गए। माना जाता है कि बच्चे प्राइमेरी स्कूल की उम्र के थे। उन्हें पानी से बाहर लाया गया और सीपीआर दिया गया। बचाव अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी को भी हल्का हाइपोथर्मिया हुआ और एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल ले जाया गया।

बर्फ से दूर रहने की चेतावनी
वेस्ट मिडलैंड फायर सर्विस के रिचर्ड स्टैंटन ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, ‘जब फायर सर्विस की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची तो हमे पता चला कि पानी में संभावित रूप से छह लोग हैं।’ आगामी सर्दियों को लेकर उन्होंने वयस्कों और बच्चों को समान रूप से खुले पानी और बर्फ से दूर रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। किसी भी परिस्थिति में बर्फ पर न जाएं, चाहें वह आपको कितनी भी सुरक्षित और मोटी न लगे।

[ad_2]

Source link