ऐप पर पढ़ें
हंसने से मन खुश रहता है और शरीर हेल्दी रहता है। अगर आप रोजान के रूटीन में हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आपको हंसाने मे जोक्स मदद कर सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहद मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप खुलकर हंसेगे।
1) सुसर जी- हैलो दामाज जी कल आपको आपके साले के लिए लड़की देखने चलना है।
दामाद जी- आप लोग ही चले जाइए, मेरा खुद का ही निर्णय गलत हो गया है।
साले साहब के लिए क्या सलाह दूंगा…
2) पति- पत्नी की लड़ाई हो गई।
आधा दिन चुपचाप गुजरने के बाद पत्नी-पति के पास आई और बोली- थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति – ठीक है क्या करना है?
पत्नी – आप माफी मांग लो, मैं माफ कर दूंगी।
3) पत्नी- इस महीने मैं आपसे कम लड़ूंगी।
पति- अरे वाह! यह कैसे हुआ?
पत्नी- क्योंकि महीना ही 30 दिन का है।
4) किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया,
एक बच्चा ये देख रहा था,
उसने अपने पिता से पूछा – पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं?
पिता ने उत्तर दिया – बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं।
Hindi Jokes: टीचर- संजू एक स्टोरी सुनाओ विद मोरल, पढ़िए धमाकेदार जोक्स