Home Life Style Gajkesari Yog 2023: आज बना है गजकेसरी योग, 3 राशिवालों की होगी चांदी, नई नौकरी, धन लाभ होगा

Gajkesari Yog 2023: आज बना है गजकेसरी योग, 3 राशिवालों की होगी चांदी, नई नौकरी, धन लाभ होगा

0
Gajkesari Yog 2023: आज बना है गजकेसरी योग, 3 राशिवालों की होगी चांदी, नई नौकरी, धन लाभ होगा

[ad_1]

हाइलाइट्स

24 मई को रवि योग भी बन रहा है.
25 मई को रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग बना है.

आज 24 मई बुधवार को सुबह 08:27 बजे से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, जो 26 मई शुक्रवार को रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा 24 मई को रवि योग भी बन रहा है. 25 मई को रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग बना है. इसके अलावा 26 मई को भी रवि योग सुबह से लेकर शाम तक है. आज बना गजकेसरी योग तीन दिन तक 3 राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करेगा. आइए जानते हैं गजकेसरी योग से किन 3 राशियों को लाभ होना है.

गजकेसरी योग 2023
श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी बताते हैं कि जब किसी राशि में चंद्रमा और गुरु ग्रह साथ में हों या फिर गुरु जिस राशि में रहते हैं, उसके चौथे, सातवें और दसवें घर में चंद्रमा हो तो गजकेसरी राजयोग बनता है. य​ह बहुत ही शुभ योग है. आज 24 मई को सुबह 08:27 बजे से लेकर 26 मई को रात 08:50 बजे तक चंद्रमा कर्क राशि में है और गुरु मेष रा​शि में हैं. गुरु और चंद्रमा की इस स्थिति से गजकेसरी योग बनता है.

इसे भी पढ़ें: गर्भपात से बचा सकता है गर्भरक्षक श्रीवासुदेव सूत्र? जान लें बनाने और पहनने की विधि, गर्भवती महिलाएं 4 बातों का रखें ध्यान

गजकेसरी योग 2023 3 राशियों को होगा लाभ
मेष: आपकी रा​शि के जातकों को धन लाभ होगा. नए काम का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है. आपकी आय बढ़ सकती है, नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है. वर्कप्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी. बॉस भी आपके काफी खुश रहेंगे. सरकार से लाभ के अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में लाभ होगा.

मिथुन: गजकेसरी योग के कारण आपका यश और कीर्ति बढ़ने वाला है. अचानक धन लाभ का योग बन रहा है. अपने लिए कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं. सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी. आज का दिन धन लाभ वाला है, आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा होगा. आपको मनपसंद भोजन प्राप्त होगा. अपने पर कोई भी निगेटिव विचार हावी न होने दें. आपका काम बनता चला जाएगा.

इसे भी पढ़ें: क्या है गर्भरक्षक श्रीवासुदेव सूत्र? अश्वत्थामा का ब्रह्मास्त्र हो गया था फेल, उत्तरा के गर्भस्थ शिशु पर नहीं आई कोई आंच

तुला: आपकी राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं, उनको गजकेसरी योग के कारण अच्छा लाभ होगा. नौकरी प्राप्ति में सफलता मिलेगी. आपके जीवनसाथी को कोई बड़ा खुशखबर मिल सकता है. जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, उनके लिए भी समय अच्छा है. नौकरी में उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न होंगे, जिसका लाभ मिलेगा. आपकी सेहत ठीक होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

[ad_2]

Source link