Galaxy S23 Ultra नए कैमरा फीचर्स के साथ आता है। यह फोन नाइट फोटोग्राफी, लो लाइट फोटोज और वीडियोज, 200MP सेंसर, पोट्रेट फोटोज और AI स्टीरियो डेप्थ मैप के साथ आता है। इस फोन में सबसे फास्ट और पावरफुल परफॉर्मेंस चिपसेट दिया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 1 जनरेशन 2 मोबाइल प्लैटफॉर्म मिलता है। इस चिपसेट को सैमसंग ने खासतौर से S23 सीरीज के लिए ऑप्टिमाइज किया है।
यूजर अब Galaxy S23 Ultra को 18,000 रुपये तक के फायदे के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही इसे नो कॉस्ट बैंक EMI के जरिए 12 महीने की EMI पर खरीद सकते हैं। S23 सीरीज को 5209 रुपये प्रति माह पर भी खरीदा जा सकता है। यह कीमत 24 महीने के लिए नो कॉस्ट EMI के हिसाब से है। इसी के साथ 10000 रुपये का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस भी मिलेगा।
Galaxy S23 Plus और S23 फ्लोटिंग कैमरा डिजाइन के साथ आते हैं जिसमें कैमरा की परफॉर्मेंस पहले के मॉडल से काफी बेहतर हो गई है। S23 Plus और S23 दोनों ही स्मार्टफोन्स में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म मिलता है। यूजर Galaxy S23 Plus और S23 को 13000 रुपये के फायदों के साथ खरीद सकते हैं। इन फोन्स पर 12 महीनों की नो कॉस्ट EMI दी जा रही है। इन स्टाइलिश डिवाइसेज को 3125 रुपये प्रति महीने की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। यह EMI 24 महीने के लिए नो कॉस्ट पर बनेगी। इसी के साथ इसमें 8000 रुपये का एडिशनल अपग्रेड बोनस भी मिलेगा।