Thursday, April 24, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsGandhi jayanti 2023 Solgans: एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला...

Gandhi jayanti 2023 Solgans: एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं, गांधी जयंती पर पढ़ें गांधी जी के ऐसे ही अमूल्य विचार


ऐप पर पढ़ें

Gandhi Jayanti 2023 Speech:हर साल हम 2 अक्टूबर को देश के बापू यानी महात्मा गांधी की जयंती मनाते हैं। गांधी जी अपने स्वस्त्रंता संग्राम के आंदोलन और शांति के अपने सिद्धांतों एंव अहिंसा के लिए देश विदेश में जाने जाते हैं। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास कर्मचंद गांधी था, उनका जन्म पोरबंदर गुजरात में हुआ था। उन्हें पूरा देश प्यार से बापू कहकर पुकारता था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूनिका से कोई अऩजान नहीं है, यही वजह थी कि 15 जून 2007 को यूनाइटेड नेशन ने आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर को इंटरनेशनल अहिंसा दिवस मनाने की घोषणा की। इस दिन स्कूल कॉलेजों में विशेष वाद-विाद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल उनकी जयंती पर हम भी आपके लिए लाए हैं अमूल्य विचार जो सभी के लिए बहुत कीमती हैं। 

खुद वो बदलाव बनें जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

एक औंस धैर्य एक टन उपदेश से अधिक मूल्यवान है।

भगवान का कोई धर्म नहीं। सभी धर्मों की इज्जत करें।

थोडा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।

गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।

एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।

किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

एक आदमी अपने विचारों का एक उत्पाद मात्र है। वह जो सोचता है वही बन जाता है।

खुशी तब होती है जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं उनमें सामंजस्य हो।

कमज़ोर कभी माफ नहीं कर सकते। क्षमा ताकतवर की विशेषता है।

आंख के बदले आंख का मतलब पूरी दुनिया को अंधा बनाना है।

आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक महासागर है; यदि समुद्र की कुछ बूँदें गंदी हैं, तो समुद्र गंदा नहीं हो जाता।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments