Sunday, September 1, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsGATE 2023: कल जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां से डायरेक्ट कर सकेंगे...

GATE 2023: कल जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां से डायरेक्ट कर सकेंगे डाउनलोड


GATE 2023 Admit Card: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) का एडमिट कार्ड कल, 3 जनवरी को जारी किया जाएगा। फरवरी में होने वाली GATE 2023 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट – gate.iitk.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने और एक्सेस करने के लिए, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित क्रेडेंशियल्स डालने होंगे।

GATE 2023 के आधिकारिक ब्रोशर में कहा गया है कि GATE 2023 एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बता दें,  GATE 2023 के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय की पूरी डिटेल्स होगी।

आधिकारिक वेबसाइट से गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को A4 साइज के पेपर पर एडमिट कार्ड प्रिंट लेना होगा। बता दें, GATE 2023 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की फोटो और सिग्नेचर  होते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड भी कोई गलती नजर आती है तो वह तुरंत प्रशासन निकाय से संपर्क कर सकते हैं। GATE एडमिट कार्ड 2023 को तभी वैलिड माना जाएगा जब उम्मीदवार की तस्वीर और सिग्नेचर की तस्वीरें स्पष्ट होनी चाहिए। इसी के साथ सिग्नेचर इतना साफ होना चाहिए कि पढ़ने में आसानी हो।

ये है परीक्षा का समय

GATE 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया जाना है। IIT कानपुर ने पिछले साल के GATE 2023 मॉक टेस्ट लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट – gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध कराए हैं।

GATE 2023: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा।

स्टेप 2-  होम पेज पर दिखाई दिए  “GATE 2023 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- स्क्रीन पर लॉग इन का विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 4- अपनी नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5- अब “Submit” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 7- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 8- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

GATE 2023: यहां देखें जरूरी तारीखें

GATE 2023 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख-  3 जनवरी 2023

GATE 2023 परीक्षा की तारीख-  4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023

GATE 2023 आंसर की जारी होने की तारीख-  21 फरवरी 2023

GATE 2023 रिजल्ट-  16 मार्च 2023

जानें- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद देखें ये डिटेल्स

GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से अपना GATE 2023 एडमिट कार्ड साथ रखना होगा। GATE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी डिटेल्स की जांच कर लें। गेट 2023 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल होंगे।

1 उम्मीदवार का नाम।

2 एप्लीकेशन नंबर

3 गेट 2023 पेपर कोड।

4 परीक्षा केंद्र कोड।

5 परीक्षा केंद्र का नाम और पता।

6 परीक्षा की तिथि और दिन।

7 परीक्षा का समय।

8 उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर।

9 गेट के आयोजन अध्यक्ष के हस्ताक्षर।

10 परीक्षा के दिन के निर्देश।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments