Wednesday, April 23, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsGATE 2023: कल जारी होगा एडमिट कार्ड, gate.iitk.ac.in से कर सकेंगे चेक

GATE 2023: कल जारी होगा एडमिट कार्ड, gate.iitk.ac.in से कर सकेंगे चेक


GATE 2023 admit card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर 9 जनवरी, 2023 को गेट 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने गेट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी होने वाला था, लेकिन ऑपरेशनल कारणों से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए थे।

GATE 2023 परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के रिस्पांस15 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएंगी और 21 फरवरी को आंसर की जारी की जाएंगी।

GATE 2023: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा।

स्टेप 2-  होम पेज पर दिखाई दिए  “GATE 2023 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- स्क्रीन पर लॉग इन का विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 4- अपनी नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5- अब “Submit” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 7- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 8- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

प्रीलिमनरी आंसर की उठाने के लिए एक विंडो 22 से 25 फरवरी के बीच दी जाएगी। गेट 2023 के परिणाम 16 मार्च को जारी किए जाएंगे और स्कोरकार्ड 21 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद देखें ये डिटेल्स

GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से अपना GATE 2023 एडमिट कार्ड साथ रखना होगा। GATE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी डिटेल्स को चेक कर लें। गेट 2023 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल होंगे।

1 उम्मीदवार का नाम।

2 पंजीकरण संख्या।

3 गेट 2023 पेपर कोड।

4 परीक्षा केंद्र कोड।

5 परीक्षा केंद्र का नाम और पता।

6 परीक्षा की तिथि और दिन।

7 परीक्षा का समय।

8 उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर।

9 गेट के आयोजन अध्यक्ष के हस्ताक्षर।

10 परीक्षा के दिन के निर्देश।

बता दें, उम्मीदवारों को गेट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, सलाह दी जाती है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक एडमिट कार्ड की एक  कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

गेट 2023 एडमिट कार्ड प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट के साथ मांगा जाएगा।

परीक्षा केंद्र में लेकर जा सकते हैं ये चीजें।

GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने पर, छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ भी साथ रखना होगा।

पासपोर्ट

वोटर आईडी कार्ड

आधार संख्या

पैन कार्ड

वेलिड कॉलेज आईडी

कर्मचारी पहचान पत्र

ड्राइविंग लाइसेंस

GATE 2023: यहां देखें जरूरी तारीखें

GATE 2023 परीक्षा की तारीख-  4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023

GATE 2023 आंसर की जारी होने की तारीख-  21 फरवरी 2023

GATE 2023 रिजल्ट-  16 मार्च 2023

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments