Home Education & Jobs GATE 2023 Admit Card Live Updates : एडमिट कार्ड कुछ देर में, जानें कहां-कहां काम आएगा गेट स्कोर कार्ड

GATE 2023 Admit Card Live Updates : एडमिट कार्ड कुछ देर में, जानें कहां-कहां काम आएगा गेट स्कोर कार्ड

0
GATE 2023 Admit Card Live Updates : एडमिट कार्ड कुछ देर में, जानें कहां-कहां काम आएगा गेट स्कोर कार्ड

[ad_1]

GATE 2023 Admit Card Live Updates : आईआईटी कानपुर आज गेट परीक्षा ( GATE 2023 ) के एडमिट कार्ड जारी करेगा। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2023)  परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। गेट परीक्षा 4 से 12 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। पेपर 4 फरवरी, 5 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी, 2023 को होंगे। परीक्षा सभी दिनों में 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

GATE 2023 Admit Card Live Updates : यहां पढ़ें लाइव अपडेट

– गेट का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई (आईआईटी मद्रास) और रुड़की द्वारा किया जाता है।  गेट 2023 का संचालन आईआईटी कानपुर कर रहा है।

– गेट परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कुछ सार्वजनिक उपक्रमों में भर्ती के दौरान गेट स्कोर से नौकरी मिलती है। गेट स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को सीधा इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। 

– एडमिट कार्ड में ये चीजें जरूर चेक कर लें

1 उम्मीदवार का नाम।

2 पंजीकरण संख्या।

3 गेट 2023 पेपर कोड।

4 परीक्षा केंद्र कोड।

5 परीक्षा केंद्र का नाम और पता।

6 परीक्षा की तिथि और दिन।

7 परीक्षा का समय।

8 उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर।

9 गेट के आयोजन अध्यक्ष के हस्ताक्षर।

10 परीक्षा के दिन के निर्देश।

– उम्मीदवारों को गेट 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, सलाह दी जाती है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक एडमिट कार्ड की एक  कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

– GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने पर, छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ भी साथ रखना होगा। जैसे पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड/ आधार संख्या/ पैन कार्ड/ वेलिड कॉलेज आईडी/ कर्मचारी पहचान पत्र/ ड्राइविंग लाइसेंस

गेट शेड्यूल

4 फरवरी: सुबह (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30): सीएस; दोपहर (दोपहर 2:30 से शाम 5:30): एआर, एमई

5 फरवरी: सुबह (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30): ईई, ईएस, एक्सएच; दोपहर (दोपहर 2:30 से शाम 5:30): बीएम, सीवाई, ईसी

11 फरवरी: सुबह (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30): जीजी, आईएन, एमए, पीई, एक्सई, एक्सएल; दोपहर (दोपहर 2:30 से शाम 5:30): एई, एजी, बीटी, सीएच, ईवाई, जीई, एमटी, एनएम, पीएच, पीआई, टीएफ।

12 फरवरी: सुबह (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30): सीई1, एसटी, दोपहर (दोपहर 2:30 से शाम 5:30): सीई2,  एमएन ।

GATE 2023: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा।

स्टेप 2-  होम पेज पर दिखाई दिए  “GATE 2023 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- स्क्रीन पर लॉग इन का विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 4- अपनी नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5- अब “Submit” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 7- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 8- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

[ad_2]

Source link