ऐप पर पढ़ें
GATE 2024 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर ( आईआईएससी ) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग ( गेट 2024) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फिलहाल स्थगित कर दिए हैं। अब 30 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना है। यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले रजिस्ट्रेशन शुरू के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की गई थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबाइट के अनुसार आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2023 है। अब कहा जा रहा है कि 30 अगस्त से आवेदन शुरू हो सकते हैं।
इससे पहले गेट 2024 के लिए एप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 तय की गई है। 23 सितंबर से 13 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ आवेदन हो सकेगा।
इस बार गेट परीक्षा में एक नया पेपर जोड़ा है। यह नया पेपर डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर है।
गेट 2024 में कुल 30 पेपर हैं। उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा दो पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की संभावित तारीखें 03, 04, 10 और 11 फरवरी, 2024 हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 से जारी होंगे। 16 फरवरी, 2023 को रिस्पॉस शीट और आंसर-की 21 फरवरी, 2023 को रिलीज हो सकती है। 25 फरवरी, 2024 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा। गेट रिजल्ट का ऐलान 16 मार्च, 2023 को किया जाएगा।
गेट क्वालीफाई कर सिर्फ आईआईटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला नहीं मिलता बल्कि इस स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न पीएसयू में नौकरी व स्कॉलरशिप्स भी मिलती है।