Home Education & Jobs GATE 2024 : गेट परीक्षा का इन्फॉर्मेशन ब्राउशर जारी, 30 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

GATE 2024 : गेट परीक्षा का इन्फॉर्मेशन ब्राउशर जारी, 30 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

0
GATE 2024 : गेट परीक्षा का इन्फॉर्मेशन ब्राउशर जारी, 30 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

GATE 2024 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु ने इंजीनियरिंग स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE) 2023 के लिए इन्फॉर्मेशन ब्राउशर जारी कर दिया है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, गेट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त 2023 से शुरू होंगे। गेट 2024 परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह परीक्षा अगेल साल 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। गेट 2024 के एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 को जारी कर दिए जाएंगे। गेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के करीब 200 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

इससे पहले माना जा रहा था कि गेट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त को शुरू होगी, लेकिन डेट आगे बढ़ा दी गई और अब 30 अगस्त 2023 से शुरू होंगे। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 है। आवेदन की बढ़ी हुई तिथि 13 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। गेट 2024 की आंसर की 21 फरवरी को जारी होंगी और रिजल्ट 16 मार्च 2024 को घोषित होगा।

आवेदन शुल्क:

गेट 2024 के लिए आवेदन शुल्क 1800 रुपए है। लेट फीस के साथ  2300 रुपए देने होंगे। वहीं एससी, एसटी व महिला अभ्यर्थियों के लिए 900 रुपए निर्धारित है, इस वर्ग के अभ्यर्थियों को लेट फीस के साथ 1400 रुपए देने होंगे।

गेट 2024 में कुल 30 प्रश्नपत्र होंगे। यह प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में होंगे, सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। कुछ प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ), कुछ मल्टीपल सेलेक्ट (MSQ) और कुछ आंकिक होंगे। एमसीक्यू प्रश्नों में 4 विकल्पीय में केवल एक जवाब सही होगा। एमएसक्यू प्रश्नों में एक से अधिक विकल्प सही होंगे। आंकिक प्रश्नों के लिए कम्प्यूटर स्क्रीन पर डिजिटल कैल्कुलेटर भी उपलब्ध होगा।

[ad_2]

Source link