[ad_1]
GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह जल्द से से जल्द आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर लें, क्योंकि बिना लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन है।
गेट के लिए बिना लेट के आवेदन करने की आखिरी तारीख को 5 अक्टूबर तक बढ़ाया गया था, जो आज बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अपना फॉर्म gate2024.iisc.ac.in पर जमा कर सकते हैं। इस समय सीमा के अलावा उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन इस दौरान उन्हें लेट फीस का भुगतान करना होगा।
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस वैसे तो 900 रुपये है, लेकिन लेट फीस के साथ उम्मीदवारों को 1,400 रुपये फीस भरनी होगी। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1,800 रुपये और लेट फीस 2,300 रुपये है।
आयोजन संस्थान आईआईएससी बैंगलोर द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, आवेदन फॉर्म 7 से 11 नवंबर तक एडिट किए जा सकते हैं।
इस दिन होंगी परीक्षाएं
GATE 2024 अगले साल 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं 13 फरवरी को वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी और आंसर की 21 फरवरी को जारी की जाएंगी। वहीं परिणाम अगले साल 16 मार्च को जारी किया जाएगा।
परीक्षा के लिए योग्यता
जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, टेक्निकल, साइंस , आर्किटेक्चर या ह्यूमैनिटीज में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो।
इसी के साथ जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग, टेक्निकल, साइंस , आर्किटेक्चर या ह्यूमैनिटीज में अपनी यूजी डिग्री के फाइनल ईयर /सेमेस्टर में हैं, वे भी परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हैं और फॉर्म भर सकते हैं।
[ad_2]
Source link