Home Education & Jobs GATE Admit Card 2024 : गेट एडमिट कार्ड आज gate2024.iisc.ac.in पर होंगे जारी, जानें अहम तिथियां

GATE Admit Card 2024 : गेट एडमिट कार्ड आज gate2024.iisc.ac.in पर होंगे जारी, जानें अहम तिथियां

0
GATE Admit Card 2024 : गेट एडमिट कार्ड आज gate2024.iisc.ac.in पर होंगे जारी, जानें अहम तिथियां

[ad_1]

GATE Admit Card 2024 : इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस बेंगलुरु आज ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग ( गेट 2024) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षार्थी अपने एडमटि कार्ड गेट ऑफिशियल पोर्टल gate2024.iisc.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी – सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट ढाई बजे से 5.30 बजे तक। गेट क्वालीफाई कर सिर्फ आईआईटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला नहीं मिलता बल्कि इस स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न पीएसयू में नौकरी व स्कॉलरशिप्स भी मिलती है।

गेट की सब्जेक्टवाइज डेटशीट आप नीचे देख सकते हैं। इस बार पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा आवेदन आए हैं। आईआईएससी बेंग्लोर ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग (सीई) और कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएस) के पेपर मल्टी सेशन पेपर होंगे। 

गेट 2024 में कुल 30 पेपर हैं। इस बार गेट परीक्षा में एक नया पेपर जोड़ा है। यह नया पेपर डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर है। परीक्षा के बाद 16 फरवरी, 2024 को रिस्पॉस शीट और आंसर-की 21 फरवरी, 2024 को रिलीज हो सकती है। 25 फरवरी, 2024 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा। गेट रिजल्ट का ऐलान 16 मार्च, 2024 को किया जाएगा।  23 मार्च, 2024 को स्कोर कार्ड जारी कर दिया जाएगा। 

शेड्यूल

3 फरवरी, सुबह की शिफ्ट

आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, सीवाई-केमिस्ट्री, डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी।

3 फरवरी, शाम की शिफ्ट

जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स की परीक्षा।

4 फरवरी, सुबह की शिफ्ट

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, इकोलॉजी एंड इवलूशन, जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स, ह्यमैनिटिज एंड सोशल साइंस।

4 फरवरी, शाम की शिफ्ट

सिविल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, माइनिंग इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग।

10 फरवरी, सुबह की शिफ्ट

एरोस्पेस इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस।

10 फरवरी, शाम की शिफ्ट

कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, स्टेटिस्टिक्स, इंजीनियरिंग साइंस, लाइफ साइंस।

11 फरवरी, सुबह की शिफ्ट

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग।

11 फरवरी, शाम की शिफ्ट

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

पिछले साल 6.70 लाख उम्मीदवारों ने गेट के लिए आवेदन किया था। इसमें 5.77 लाख ने परीक्षा दी थी और एक लाख को क्वालिफाइड घोषित किया गया था। 

[ad_2]

Source link