
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
फिटनेस फ्रीक लोगों ने अब घी खाना छोड़ दिया है। उनका मानना है कि ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि घी से हेल्थ को खूब फायदे मिल सकते हैं। कहा जाता है कि 1 चम्मच देसी घी आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है। वहीं अगर आप गुनगुने पानी में घी डालकर पीते हैं तो कब्ज की समस्या से भी निजात मिलता है। यहां जानिए इस ड्रिंक को पीने के फायदे-
कब्ज वालों के लिए हैं बेस्ट ड्रिंक
रोजाना सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से कब्ज से निपटा जा सकता है। घी एक सुपरफूड है जो पाचन को चिकनाई देकर सिस्टम को शांत कर सकता है। ये शरीर से टॉक्सिन को आसानी से हटाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसकी सीमित मात्रा लेना काफी जरूरी है।
गर्म पानी में घी मिलाकर पीने के फायदे
– घी में नेचुरल मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। खाली पेट गर्म पानी के साथ घी का सबसे जरूरी काम शरीर को अंदर से साफ करना है।
– सुबह खाली पेट देसी गाय को खाने से धमनियों का मोटा होना कम हो जाता है और ये ब्लड फ्लो में सुधार करता है। यह शरीर की कोशिकाओं में फ्री सेल्स के निर्माण को भी कम करता है।
-घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। घी शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
– घी को हेल्दी फैट माना जाता है। ये प्रोटीन न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में भी मदद करता है। ये तंत्रिका अंत को एक्टिव रखते हैं। जो याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
कैसे पिएं ये ड्रिंक?
एक चम्मच में शुद्ध देसी गाय का घी लें और उसे हल्का गर्म कर लें फिर इसमें गुनगुने पानी में मिलाएं। सुबह गर्म पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पियें
पीने के बाद 30 मिनट तक कुछ भी न खाएं।
यह भी पढ़ें: जैस्मिन भसीन की तरह आप भी सुबह पीएं धनिए का पानी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।
[ad_2]
Source link