Home Education & Jobs GK Questions: क्या आप जानते हैं अंतरिक्ष में क्यों नहीं होता पेंसिल का इस्तेमाल

GK Questions: क्या आप जानते हैं अंतरिक्ष में क्यों नहीं होता पेंसिल का इस्तेमाल

0
GK Questions: क्या आप जानते हैं अंतरिक्ष में क्यों नहीं होता पेंसिल का इस्तेमाल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

GK Questions: अगर आपने आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की बॉलीवुड फिल्म ‘3 इडियट्स’ देखी है, तो आपको एक दृश्य भी याद होगा जहां कॉलेज डीन की भूमिका में नजर आए बोमन ईरानी ने इंजीनियरिंग छात्रों से कहा था कि, अंतरिक्ष में जाते समय फाउंटेन और बॉल पेन कुछ नहीं चलता, ऐसे में वहां एक अलग तरीके का पेन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जीरी ग्रेविटी में लिखा जा सकता है। वहीं इस पर आमिर खान ने पूछा था कि उन्होंने पेंसिल का इस्तेमाल क्यों नहीं किया?  

खैर, इसका जवाब को फिल्म में नहीं मिला, लेकिन नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA)  के साइंटिस्ट ने बताया कि स्पेस में पेंसिल का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता।

खैर, यह अक्सर पूछा जाने वाला प्रश्न है और नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के पास निश्चित रूप से इसका उत्तर है।

1960 के दशक में, नासा पेंसिल के उपयोग से बचना चाहता था क्योंकि पेंसिल की लीड के कण आसानी से टूट सकते थे और ये कण अंतरिक्ष में तैर सकते थे।

इन कणों के कारण अंतरिक्ष यान में आग लगने का खतरा पैदा हो सकता था। बता दें, पेंसिलें ज्वलनशील होती हैं और नासा अंतरिक्षयान में किसी भी ज्वलनशील वस्तु से बचना चाहता था।

अंतरिक्ष यात्री अब स्पेस पेन का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण अंतरिक्ष में पेंसिल का इस्तेमाल नहीं किया जाता। पृथ्वी पर जिन पेन का इस्तेमाल हम और आप करते हैं, वह अंतरिक्ष में का नहीं करेंगे, क्योंकि हम पेन की निब तक स्याही के आने के लिए ग्रेविटी पर निर्भर होते हैं। वहीं हम सभी जानते हैं अंतरिक्ष में ग्रेविटी नहीं है।  

 

[ad_2]

Source link