[ad_1]
पूरी दुनिया में हैं 1.5 अरब यूजर्स
जीमेल (Gmail) गूगल की एक ई-मेल सेवा है। यह गूगल मेल की शॉर्ट फॉर्म है। फ्री वर्जन के अलावा बिजनस प्लान के लिए पेड गूगल एप्स के पार्ट के रूप में भी यह सेवा उपलब्ध है। जीमेल के पूरी दुनिया में 1.5 अरब यूजर्स हैं। साल 2022 में जीमेल सबसे अधिक डाउनलोड किये गए ऐप्स में शामिल है।
पहले भी आ चुकी है समस्या
लोगों को जीमेल सर्विसेज में पहले भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अगस्त में गूगल की दो पॉप्युलर सर्विसेज यानी कि जीमेल और गूगल ड्राइव में कई घंटों तक गड़बड़ी देखी गई। यूजर्स को जीमेल में आई गड़बड़ी के कारण ईमेल भेजने और फाइल अटैच करने में समस्या आ रही थी। कुछ यूजर्स गूगल ड्राइव के जरिए फाइल शेयर नहीं कर पा रहे थे। वहीं, कुछ यूजर्स गूगल ड्राइव से फाइल डाउनलोड और गूगल ड्राइव में फाइल अपलोड नहीं कर पा रहे थे।
खुद को अपडेट कर रहा जीमेल
जुलाई महीने में जीमेल में बेहतर सर्च रिजल्ट और सजेशंस को लेकर घोषणा हुई थी। अब जीमेल ने नया अपडेट लाकर अपने सर्च रिजल्ट में सुधार किया है। गूगल ने कहा है कि उसकी फ्री जीमेल सेवा अब यूजर्स को बेहतर सर्च रिजल्ट देगी। कंपनी गूगल शीट्स को भी अपडेट कर रही है। अब यूजर्स स्प्रेडशीट ऐप में क्रिएट या एडिट करते समय पिवट टेबल का आकार बदल सकेंगे। जब कॉलम के नाम लंबे होंगे, तो यूजर्स इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। गूगल का कहना है कि इस सुविधा के लिए काफी लोगों ने रिक्वेस्ट की थी।
[ad_2]
Source link