Wednesday, May 14, 2025
Google search engine
HomeEntertainmentGolden Globe Awards 2023 के नॉमिनेशन में ‘आरआरआर’, दो कैटेगरी में मिली...

Golden Globe Awards 2023 के नॉमिनेशन में ‘आरआरआर’, दो कैटेगरी में मिली जगह


ऐप पर पढ़ें

Golden Globes 2023 Nominations: एसएस राजामौली की ‘आरआरआर‘ (RRR) साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण ने मुख्य भूमिका निभाई है। ‘आरआरआर‘ ने विदेश में भी खूब तारीफें बटोरी हैं। दुनियाभर के जाने-माने मेकर्स राजामौली की फिल्म के कायल हुए। फिल्म कई अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही। अब ‘आरआरआर‘ को प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस रिपोर्ट में जानते हैं ‘आरआरआर‘ को किन कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। 

ग्लोडन ग्लोब्स ने किया ट्वीट

‘आरआरआर‘ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के नॉमिनेशन में जगह मिली। इसके  साथ फिल्म  के हिट गाने ‘नाटू नाटू‘ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया है। सोमवार को गोल्डन ग्लोब्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडर से इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा गया, ‘बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनीज को बधाई- नॉन इंग्लिश लैंग्वेज

1.ऑल क्विट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट

2.अर्जेंटीना 1985

3.क्लोज

4.डिसीजन टू लीव

5.आआरआर

 

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया- ‘बेस्ट सॉन्ग- मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनीज को बधाई।‘ ‘आरआरआर मूवी‘ ने इस ट्वीट को अपने हैंडल से री-ट्वीट किया है।

 

 

कब होगा आयोजन

अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 10 जनवरी 2023 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रात 8  बजे होगा। भारतीय समयानुसार यह 11 जनवरी 2023 की सुबह को होगा।

दो क्रांतिकारियों की कहानी

‘आरआरआर‘ 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब 500 करोड़ की इस  फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का बिजनेस किया। ‘आरआरआर‘ फिल्म की कहानी दो क्रांतिकारियों कोमाराम  भीम और अल्लूरीर सीताराम राजू पर आधारित है। फिल्म को साउथ के साथ हिंदी दर्शकों ने भी उतना ही पसंद किया। 

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments