[ad_1]
गर्लफ्रेंड हो या ब्वॉयफ्रेंड हो या फिर अपना प्यारा सा दोस्त। हर सुबह उसे गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजकर जगाना बड़ा अच्छा लगता है। अगर आप अपने हर दिल अजीज दोस्त को मैसेज के जरिए सुबह उठाना चाहते हैं तो बस इन शानदार गुड मॉर्निंग मैसेज को जरूर भेज दें। जिसे पढ़कर केवल नींद ही नहीं खुलेगी बल्कि आप पर ढेर सारा प्यार भी बरसेगा। तो देर किस बात की फोन उठाएं और भेज दें ये प्यारभरे, मोटिवेशन देने वाले गुड मॉर्निंग विशेज।
जीवन का इम्तिहान आसान नहीं होता,
बिना संघर्ष कोई महान नहीं होता,
जब तक ना पड़े हतोड़े की मार,
तब तक तो पत्थर भी भगवान नहीं होता.
आपका यह दिन आनंदमय रहे!
सुप्रभात!
जाने कब सुबह सुबह वो रिश्ता बन गया,
अनजाना जाने कब अपना बन गया,
हमे एहसास भी ना हुआ ओर कोई,
हमारी सुबह की ज़रूरत बन गया।
डाली पर चिड़िया कबसे चहचहा रही हैं,
सागर की लहरें शोर यूँ मचा रही हैं,
कब तक इंतज़ार कराओगी हमें,
ये प्यारी सी सुबह तुमको बुला रही है।
हर सुबह आपकी इतनी सुहानी हो जाए,
कि गम की हर बात पुरानी हो जाए,
खिले मुस्कान आपकी ऐसे कि,
ख़ुशी भी आपकी दीवानी हो जाए,
सुप्रभात! आपका दिन खुशियों से भरा हो।
फिर आई है सुबह सुहानी लिखेंगे हम नयी कहानी,
जो सोचा वो कर जायेंगे नहीं रुकेंगे बढ़ जायेंगे,
आपको इस नयी सुबह की शुभकामनाएं।
रिश्ते प्यार और मित्रता
हर जगह पाए जाते है,
परन्तु यह ठहरते वही है,
जहा पर इन्हे आदर मिलता है..
कई बार तबियत दवा लेने से नहीं,
हाल पूछने से भी ठीक हो जाती है।
हर सुबह एक नयी शुरुआत है,
एक नया आशीर्वाद, एक नयी आशा,
ये एक परफेक्ट दिन है क्योंकि
ये भगवान का उपहार है।
Good Morning
कलियों के खिलने के साथ
एक प्यारे एहसास के साथ
एक नए विश्वास के साथ
आपका दिन शुरू हो
एक मीठी मुस्कान के साथ।
[ad_2]
Source link