Friday, April 11, 2025
Google search engine
HomeTech & GadgetGoogle for India 2023: भारत में बनेंगे पिक्सेल फोन, रोके 12 हजार...

Google for India 2023: भारत में बनेंगे पिक्सेल फोन, रोके 12 हजार करोड़ के स्कैम


ऐप पर पढ़ें

Google ने अपने एनुअल इवेंट Google for India 2023 के 9th एडिशन में कई बड़ी घोषणाएं की। इवेंट में गूगल ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया कि अब गूगल पिक्सेल सीरीज स्मार्टफोन और क्रोमबुक को भारत में बनाया जाएगा। इसके अलावा, इवेंट में गूगल ने यूट्यूब सेफ्टी, गूगल पे और मेट्रो टिकट बुकिंग जैसे मुद्दों पर भी बड़ी घोषणाएं की। चलिए डिटेल में बताते हैं इवेंट में क्या कुछ रहा खास

Google भारत में बनाएगा Pixel सीरीज स्मार्टफोन

इवेंट में गूगल ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि  पिक्सेल सीरीज के स्मार्टफोन का निर्माण भारत में किया जाएगा, जिसमें पिक्सेल 8 भी शामिल है। भारत में निर्मित पहला पिक्सेल डिवाइस 2024 में बाजार में आएगा। गूगल ने आगे कहां कि भारत वास्तव में एंड्रॉयड के लिए एक विशेष स्थान रहा है और भारत से मिली सीख ने गूगल को एंड्रॉयड को सभी के लिए बेहतर बनाने में मदद की है। भारत में पिक्सेल 8 और पिक्सेल वॉच 2 को शानदार प्रतिक्रिया मिली है, भारत 2022 में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन के मामले में तीसरे स्थान पर है।

Google भारत में बनाएगा Chromebook

एचपी के साथ मिलकर गूगल जल्द ही भारत में किफायती एचपी क्रोमबुक का निर्माण शुरू करेगा। ये गूगल के क्रोमओएस ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस किफायती लैपटॉप हैं, जो Windows और macOS पर चलने वाले लैपटॉप से ​​सस्ते होंगे।

भारत में 35 करोड़ भारतीय डिजिटल ट्रांजैक्शन कर रहे हैं

गूगल का दावा है कि भारत में 350 मिलियन (35 करोड़) से ज्यादा भारतीय डिजिटली लेनदेन कर रहे हैं, पिछले 12 महीनों में प्रोसेस्ड वैल्यू 167 लाख करोड़ है।

YouTube भारत में सुरक्षा को प्राथमिकता देता है

भारत को सुरक्षित रखने के लिए YouTube भारत में सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, जिसमें हिट पॉज़, एजुकेशनल वीडियो की एक सीरीज समेत विभिन्न प्रयास शामिल हैं। गूगल टेक्नोलॉजी के कॉम्बीनेशन का उपयोग करके हानिकारक कंटेंट को हटाने पर भी फोकस कर रहा है, कंपनी ने यूट्यूब पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले 2 मिलियन से अधिक वीडियो हटा दिए हैं, और इनमें से 80 प्रतिशत से अधिक वीडियो को 10 या उससे कम बार देखा गया था। YouTube को भारत में न्यूज के लिए एक नया वॉच पेज भी मिल रहा है, जो 11 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

Google Pay भारत में पहले से कहीं अधिक सुरक्षित है

गूगल पे ने भारत में 12,000 करोड़ रुपये के स्कैम रोके हैं। कंपनी ने 3,500 लोन देने वाले ऐप्स को हटा दिया है। भारत में गूगल प्ले प्रोटेक्ट अब और भी अधिक शक्तिशाली है और एडवांस्ड रियल टाइम कोड-लेवल स्कैनिंग के साथ आता है।

मेट्रो टिकट बुकिंग के लिए गूगल मैप्स ने ओएनडीसी के साथ सहयोग किया है

ऐप्स के भीतर मेट्रो टिकट बुकिंग को इनेबल करने के लिए गूगल मैप्स ने ONDC के साथ भी सहयोग करता है, और यह सुविधा अगले कुछ महीनों में शुरू की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments