Home Tech & Gadget Google Map पर घोटालेबाज हुए एक्टिव! भूलकर न करें ये गलती

Google Map पर घोटालेबाज हुए एक्टिव! भूलकर न करें ये गलती

0
Google Map पर घोटालेबाज हुए एक्टिव! भूलकर न करें ये गलती

[ad_1]

ऑनलाइन पेमेंट के दौर में सबकुछ आसान हो गया है। लेकिन इस ऑनलाइन की दुनिया में घोटालेबाज करना भी आसान हो गया है। गूगल मैप पर नए तरह के फ्रॉड की जानकारी मिली है। ऐसे में अगर आप गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

क्या है पूरा मामला?
ट्विटर पर Shmuli Evers नामक यूजर ने एक पोस्ट किया, जिसके मुताबिक उनकी डेल्टा एयरलाइंस की टिकट कैंसल हो गई, जिसके बाद उन्होंने कस्‍टमर केयर सर्विस से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि कॉन्टैक्ट नहीं हो सका। इसके बाद गूगल मैप से एयरलाइन का हॉटलाइन नंबर सर्च करके उससे संपर्क साधा। हालांकि यह एक गलत नंबर था, जिसे एयरलाइन के ऑफिशियल नंबर से रिप्लेस कर दिया गया था।

Google Map बताएगा कैसी है आपके इलाके की हवा?, ऐसे हो जाएगा फ्री में काम

गूगल मैप पर मौजूद फर्जी नंबर
जब उन्होंने फ्लाइट के नाम और नंबर की पूरी जानकारी दी, तो सामने से दूसरे फोन नंबर पर कंफर्मेशन मैसेज भेजने को कहा। साथ ही उनसे नई फ्लाइट के लिए रिजर्वेशन की बात कही, जिससे उन्हें कुछ गड़बड़ लगा। इसके बाद उन्होंने फोन कट कर दिया। इसके बाद फ्रॉड करने वालों की तरफ से खूब मैसेज किए गए। साथ ही 5 गुना ज्‍यादा पेमेंट करने की बात कही गई। उनके ट्वीट के बाद मामला सामने आया और फिर गूगल मैप पर मौजूद फर्जी नंबर की हटाकर ऑफिशियल मोबाइल नंबर दर्ज की गया।

भूलकर न करें ये गलती
गूगल या फिर गूगल मैप पर मौजूद नंबर पर वेरिफाई जरूर करें।
वही ऐसे किसी भी नंबर पर पेमेंट करने से बचें। साथ ही किसी के साथ अपनी पर्सनल जानकारी जैसे बैकिंग डिटेल्स न साझा करें। इसके अलावा ओटीपी डिटेल भी न साझा करें।

[ad_2]

Source link