[ad_1]
GSECL Recruitment 2023: गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GSECL) ने विद्युत सहायक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पद नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट gsecl.in पर ऑनलाइन शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जनवरी, 2023 है।
– भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक
जानें- शैक्षणिक योग्यता
जूनियर असिस्टेंट के लिए- उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% मार्क्स के साथ B.A, B.Com. B.Sc., B.C.A. और B.B.A की रेगुलर मोड में फुलटाइम डिग्री ली हो। इसी के साथ कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज और इंग्लिश,गुजराती लैंग्वेज में अच्छी कमांड होनी चाहिए।
जूनियर इंजीनियर के लिए- एटीकेटी के बिना 7वें और 8वें सेमेस्टर में न्यूनतम 55% मार्क्स के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेगुलर मोड में फुलटाइम B.E./B.Tech (एनवायरमेंट) की डिग्री ली हो। इसी के साथ कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज और इंग्लिश,गुजराती लैंग्वेज में अच्छी कमांड होनी चाहिए।
जानें- सैलरी के बारे में
जूनियर असिस्टेंट के लिए
ट्रेनिंग का प्रथम वर्ष – 17500 रुपये
ट्रेनिंगका दूसरा वर्ष – 19000 रुपये
ट्रेनिंग का तीसरा वर्ष – 20500 रुपये
ट्रेनिंग के बाद – 25000 से 55800 रुपये तक
जूनियर इंजीनियर के लिए
प्रथम वर्ष – 37,000 रुपये
द्वितीय वर्ष – 39,000 रुपये
ऐसे होगा उम्मीदवारों का सिलेक्शन
उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में जनरल नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज, मैथ और जनरल साइंस, Analytic एंड लॉजिकल रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज और गुजराती लैंग्वेज पर 100 मार्क्स के 100 प्रश्न होंगे। यदि उम्मीदवार का उत्तर गलत होता है तो नेगेटिव मार्किंग मार्किंग होगी, जिसमें 0.25 मार्क्स काट लिए जाएंगे।
जानें- आवेदन फीस
जनरल SEBCऔर EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस 500 रुपये है। ST, SC और PWD उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 250 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही करें।
GSECL Vidyut Sahayak Recruitment 2023: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए भरें फॉर्म
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.gsecl.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब होम पेज पर जाकर “online application link” लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- अब फॉर्म में मांगी गई पूरी डिटेल्स भरें।
स्टेप 4- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड और आवेदन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 5- फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।
स्टेप 6- आप चाहें तो फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
[ad_2]
Source link