Home Life Style Guru Pushya Yoga 2023: 25 मई को गुरु पुष्य समेत बन रहे हैं 5 शुभ योग, 5 चीजों की खरीदारी से भाग्य और धन में होगी वृद्धि

Guru Pushya Yoga 2023: 25 मई को गुरु पुष्य समेत बन रहे हैं 5 शुभ योग, 5 चीजों की खरीदारी से भाग्य और धन में होगी वृद्धि

0
Guru Pushya Yoga 2023: 25 मई को गुरु पुष्य समेत बन रहे हैं 5 शुभ योग, 5 चीजों की खरीदारी से भाग्य और धन में होगी वृद्धि

[ad_1]

हाइलाइट्स

उस दिन वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहे हैं.
गुरु पुष्य योग में खरीदा गया सोना आपके धन-संपत्ति और भाग्य को बढ़ता है.

इस साल 25 मई को दुर्लभ गुरु पुष्य योग बन रहा है. दुर्लभ इसलिए है क्योंकि मई के बाद ऐसा योग फिर दिसंबर में आएगा. 25 मई को गुरु पुष्य योग समेत 5 शुभ योग बन रहे हैं. उस दिन वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहे हैं. 25 मई को आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसमें कई गुना वृद्धि होगी. इस दिन आप विवाह को छोड़कर बाकी सभी मांगलिक कार्य कर सकते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं गुरु पुष्य योग का मुहूर्त, 5 शुभ योग और खरीदारी करने वाली वस्तुओं के बारे में, जिनसे भाग्य और धन बढ़ता है.

कब बनता है गुरु पुष्य योग?
ज्योतिष के अनुसार, जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होता है, तब यह दुर्लभ गुरु पुष्य योग बनता है. गुरु पुष्य योग को गुरु पुष्य नक्षत्र योग भी कहते हैं. यह बड़ा शुभ फलदायी होता है. पूरे वर्ष यदि आपको कोई दिन शुभ कार्य के लिए नहीं मिल रहा हो तो गुरु पुष्य योग वाले दिन वह कार्य कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  जून में होगा बुध का गोचर, 2 राशिवालों पर आ सकती हैं मुसीबतें, करियर और सेहत को होगा बड़ा नुकसान

कब से कब तक है गुरु पुष्य योग 2023
25 मई को गुरु पुष्य योग सूर्योदय के समय से लेकर शाम 05 बजकर 54 मिनट तक है. इस दिन शाम को 05:54 बजे के बाद से अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ है. ऐसे में 25 मई को सुबह से लेकर शाम 05:54 बजे तक शुभ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. कोई मांगलिक कार्य कर सकते हैं.

गुरु पुष्य समेत 5 शुभ योग
25 मई को गुरु पुष्य योग समेत 5 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इसके कारण यह दिन और भी शुभ और कल्याणकारी हो जाता है. इस दिन वृद्धि योग सुबह से लेकर शाम 06 बजकर 08 मिनट तक है. गुरु पुष्य योग सुबह 05 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 54 मिनट तक है.

इस दिन अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी सुबह 05 बजकर 26 मिनट से शाम 05 बजकर 54 मिनट तक है. रवि योग सुबह 05:26 बजे से लेकर शाम 05:54 बजे तक है, उसके बाद रात में 09 बजकर 12 मिनट से अगले दिन 26 मई को सुबह 05 बजकर 25 मिनट तक है.

यह भी पढ़ें: बालक ने शनिदेव को दिया दंड, आसमान से पर्वत पर पटका, टूट गया पैर, दुर्गति देख ब्रह्म देव ने की रक्षा

गुरु पुष्य योग में खरीदने वाली 5 शुभ वस्तुएं
1. सोना: सोना को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. गुरु पुष्य योग में खरीदा गया सोना आपके धन-संपत्ति और भाग्य को बढ़ता है.

2. हल्दी: गुरु पुष्य योग में हल्दी खरीदना भी शुभ है. देव गुरु बृहस्पति का शुभ रंग पीला है और हल्दी शुभता का प्रतीक है. यदि आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो हल्दी खरीदकर अपने भाग्य में वृद्धि कर सकते हैं.

3. चने की दाल: गुरु पुष्य योग में आप चने की दाल खरीदकर भी अपने सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं. गुरु ग्रह की पूजा में चने की दाल का उपयोग करते हैं और इसका भोग भगवान विष्णु को भी लगाते हैं. हल्दी और चने की दाल के अलावा आप पीले रंग के वस्त्र, पीतल, घी आदि भी खरीद सकते हैं.

4. सिक्का: गुरु पुष्य योग वाले दिन व्यक्ति को सोने का सिक्का या फिर चांदी का सिक्का खरीदना चाहिए. यह भी आपकी उन्नति में सहायक होगा.

5. धार्मिक पुस्तकें: गुरु पुष्य योग में देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव अधिक होता है. ऐसे में आप गुरु पुष्य योग में धार्मिक पुस्तकें खरीद सकते हैं. इससे भी आपको लाभ होगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Source link