[ad_1]
Last Updated:
जुलाई में गुरु उदय होने से वृषभ, मिथुन और कर्क राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. छात्रों को सफलता, व्यापार में मुनाफा, संतान सुख, विवाह और करियर में उन्नति मिलेगी. देवघर के जाने-माने ज्योतिषी पंडित नंदकिशोर म…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- जुलाई में गुरु उदय से वृषभ, मिथुन, कर्क राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा
- वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और छात्रों को सफलता मिलेगी
- मिथुन राशि के जातकों को संतान सुख और विवाह के योग बनेंगे
देवघरः ऐसा माना जाता है कि जब देव गुरु बृहस्पति अस्त हो जाते हैं, तो सभी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं. जितने भी संस्कार या यज्ञ जैसे पवित्र कार्य होते हैं, वे बंद हो जाते हैं. फिलहाल गुरु अस्त अवस्था में हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में वे फिर से उदय होने वाले हैं. गुरु के अस्त या उदय होने से मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है. आने वाले जुलाई महीने में गुरु उदय होने वाले हैं, जिसका कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आइये देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि गुरु कब उदय होंगे और इसका किन राशियों पर क्या असर पड़ेगा…
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्र के दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है. फिलहाल गुरु मिथुन राशि में हैं और जुलाई में इसी राशि में उदय होने वाले हैं, जिसका प्रभाव तीन राशियों – वृषभ, मिथुन और कर्क पर सकारात्मक पड़ेगा.
राशियों पर क्या होगा असरः
मिथुन राशिः इस राशि के जातकों पर गुरु का उदय होना शुभ रहने वाला है. संतान की इच्छा रखने वाले दंपति को संतान सुख मिल सकता है. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है. नौकरी में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और वैवाहिक जीवन अच्छा चलेगा, जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी.
कर्क राशिः इस राशि के जातकों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. करियर और कारोबार में उन्नति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं. आपके लव अफेयर के बारे में परिवार को पता चल सकता है और सहमति भी बन सकती है. सेहत अच्छी रहेगी और धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं.
[ad_2]
Source link