Sunday, February 23, 2025
Google search engine
HomeLife StyleHair Care: लंबे-घने बाल चाहिए तो आज से लगाना शुरू करें ये...

Hair Care: लंबे-घने बाल चाहिए तो आज से लगाना शुरू करें ये 5 चीजें, एक महीने में दिख जाएगा फर्क


ऐप पर पढ़ें

धूल, मिट्टी, प्रदूषण, पसीना जैसी चीजों से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। जिसकी वजह से वह बहुत ज्यादा टूटने-झड़ने लगते हैं। जिसकी वजह से बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग सोचते हैं कि क्या बालों को नेचुरल तरीकों से बढ़ाया जा सकता है। तो बता दें कि अगर कुछ चीजों को नियमित तौर पर यूज किया जाए तो बालों को लंबे करने में मदद मिल सकती है। जानिए लंबे-घने बाल पाने के लिए क्या करें-

1) नारियल तेल की मालिश- लंबे बाल चाहने वालों को अपने सिर में गर्म नारियल तेल की मालिश करनी चाहिए। इसे रात भर लगा रहने दें। फिर इसे सुबह धो लें।

2) प्याज का रस लगाएं- प्याज का रस निकालें और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। धोने से पहले इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है।

3) एलोवेरा जेल- फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे अपने स्कैल्प पर लगाएं और धोने से पहले इसे लगभग एक घंटे के लिए छोड़ दें। एलोवेरा में एंजाइम होते हैं जो बालों के रोम को बूस्ट कर सकते हैं।

4) तेलों को करें मिक्स- बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए रोजमेरी, पेपरमिंट और लैवेंडर जैसे तेलों को जोजोबा या बादाम तेल के साथ मिलाकर लगाएं। ये ब्लड फ्लो में सुधार और बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। इन तेलों को अच्छे से मिक्स करने के बाद अपने स्कैल्प की मालिश करें।

5) अंडे का मास्क– अंडा  प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होता है, जो बालों की हेल्थ के लिए जरूरी हैं। इसे लगाने के लिए एक अंडा फेंटें और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। फिर ठंडे पानी से धोने से पहले इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें।

उर्फी की तरह आप भी लगाएं मुल्तानी मिट्टी का ये फेस पैक, गोरी हो जाएगी रंगत



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments