[ad_1]
रिपोर्ट: पवन सिंह कुंवर
हल्द्वानी. सर्दी का मौसम दिल व हड्डी रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए कई परेशानियाँ लेकर आता है. इस मौसम में बुजुर्ग मरीजों का खास ख्याल रखना चाहिए. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में स्थित सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में हर रोज हार्ट के मरीज आ रहे हैं पिछले दो महीनों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं. जिसमे युवा तथा बुजुर्ग दोनों शामिल है हार्ट अटैक से युवाओं की मौत के भी कई मामले सामने आ चुके हैं.
सुशीला तिवारी अस्पताल में जहां एक हफ्ते में 7 से 8 हार्ट अटैक के मरीज पहुंचते थे, वहीं अब एक दिन में करीब 10 रोगी अस्पताल आ रहे हैं. वहीं हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल का भी यही हाल है.
दिल के मरीजों को रखना होगा विशेष ध्यान
न्यूज़ 18 लोकल’ की टीम ने हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अरुण जोशी से बात की, तो उन्होंने बताया कि सर्दियों में दिल संबंधी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को खास ख्याल रखना चाहिए. हमेशा गर्म कपड़े पहनें. हार्ट पेशेंट नियमित रूप से दवाई लें और ठंड में मॉर्निंग वॉक पर न निकलें.
सीने में दर्द को न करें अनदेखा
डॉ जोशी ने आगे कहा कि दिल के मरीजों को अगर सीने में दर्द, धड़कन तेज, सांस फूलना, पसीना आना, अगर ऐसी कोई भी समस्या महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. साथ ही जो लोग सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं, वे घर पर ही व्यायाम कर सकते हैं. खानपान का भी विशेष ध्यान रखें.
सर्दियों में हार्ट अटैक का कारण
सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. जो लोग हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं, उन्हें इस मौसम में सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. दरअसल तापमान कम होने की वजह से हमारे हार्ट की धमनियां सिकुड़ जाती हैं और ब्लड की सप्लाई प्रभावित होती है. अगर ज्यादा सर्दी में रहा जाए तो इससे हार्ट अटैक की आशंका बढ़ सकती है
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Haldwani news, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : January 26, 2023, 17:33 IST
[ad_2]
Source link