Home Life Style Happy Navratri 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं केसर पेड़े का भोग, नोट करें Recipe

Happy Navratri 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं केसर पेड़े का भोग, नोट करें Recipe

0
Happy Navratri 2023: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं केसर पेड़े का भोग, नोट करें Recipe

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Navratri 2023 Day 3 Maa Chandraghanta Bhog Recipe: नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां चंद्रघंटा सिंह की सवारी करती हैं और उन्हें दूध से बने मिष्टान बेहद प्रिय हैं। यही वजह है कि माता रानी के भक्त मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा करते समय उन्हें प्रसन्न करने के लिए  दूध से बने पेड़े का भोग लगाते हैं। अगर आप भी मां चंद्रघंटा के भोग को लेकर थोड़े कंफ्यूज थे तो टेंशन दूर करके झटपट इस रेसिपी के साथ बनाएं केसर पेड़ा रेसिपी। 

केसर पेड़ा बनाने के लिए सामग्री-

-1/2 बड़ा चम्मच केसर 

– 4 कप खोया 

– 8 छोटा चम्मच दूध 

-1/2 कप शक्कर 

– 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 

केसर पेड़ा बनाने का तरीका-

केसर पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में 1/2 बड़ा चम्मच केसर और 8 छोटे चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिलाकर अलग रख दें। अब एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में 4 कप खोया धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 7 से 8 मिनट तक पका लें। इसके बाद मिश्रण में 1/2 कप शक्कर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और लगातार हिलाते हुए धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक पकाएं। अब इस मिश्रण को थाली में निकालकर अच्छी तरह फैलाने के बाद ढक्कन से ढककर दिनभर के लिए अलग रख दें। अब पके हुए खोए और 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर को केसर-दूध के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को छोटे-छोटे भागों में बांटकर हथेलियों से एक-एक करके गोल पेड़े बना लें। अब तैयार पेड़ों को प्लेट में रखकर माता रानी को भोग लगाएं। आप इन पेड़ों को एयर टाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

[ad_2]

Source link