Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsHappy Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें चुनिंदा...

Happy Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें चुनिंदा Wishes और तस्वीरें


ऐप पर पढ़ें

Happy Republic Day 2023: भारत का प्रमुख राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर बार की तरह इस बार भी पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आज के दिन स्कूल-कॉलेजों में जहां प्रभात फेरी के बाद ध्वजारोहण, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में सुबह से ही देश की संस्कृति और सेना की ताकत से रूबरू कराने वाली परेड शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 74वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी 24 से 26 जनवरी 2023 की दौरे पर भारत में रहेंगे। उनके साथ उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी रहेगा जिसमें मिस्र के पांच मंत्री और उच्च स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले राष्ट्रपति सीसी अक्टूबर 2015 और सितंबर 2016 में भारत का दौरा कर चुके हैं। मिस्र के अरब रिपब्लिक के राष्ट्रपति पहली बार मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, परेड में भारतीय सेनाओं की टुकड़ियों के साथ मिस्र की सेना की एक टुकड़ी भी परेड में शामिल होगी। इतना ही नहीं भारत ने अपनी अध्यक्षता में होने वाली जी-20 सम्मेलन में भी मिस्र को बतौर गेस्ट कंट्री इनवाइट किया है। माना जा रहा है कि इससे भारत और मिस्र के बीच दो पक्षीय रिश्ते और भी गहरे होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार 2021-22 में भारत और मिस्र के बीच व्यापार ऑल टाइम रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर 7.26 बिलियन डॉलर यानी करीब 5,91,15,67,53,000 का व्यापार भारत और मिस्र के बीच हो रहा है। इसमें भारत का एक्सपोर्ट 3.74 करोड़ डॉलर और मिस्र से इंपोर्ट 3.52 करोड़ डॉलर रहा है।

यहां हम गणतंत्र दिवस की कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं जिन्हें आप डाउनलोड कर अपने दोस्तों को भेज कर उन्हें Happy Republic Day 2023 बोल सकते हैं-

आओ मिल कर तिरंगा लहराएं, आओ तिरंगा फहराएं,

अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाएं।

खुशी से मनाएंगे 71वां गणतंत्र हमारा

Happy Republic Day 2023

ये नफरत बुरी है ना पालो इसे

दिलों में नफरत है निकालो इसे

ना तेरा, ना मेरा, ना इसका, ना उसका

यह सबका वतन है संभाल लो इसे।।

आन देश की शान देश की

देश की हम संतान हैं,

तीन रंगों से रंगा तिरंगा

हमारी यह पहचान है



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments