[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Hariyali Teej Fasting Rules 2023: देशभर में हर साल हरियाली तीज का त्योहार विवाहित महिलाएं बेहद उत्साह और प्रेम के साथ मनाती हैं। इस साल तीज का यह पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। शादीशुदा स्त्रियां हरियाली तीज के दिन सोलह श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करके पूरा दिन निर्जला उपवास करती हैं। अगर शादी के बाद आपकी पहली तीज है तो आस्था और सेहत दोनों बनाए रखने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान।
व्रत के दिन ऐसे फील करें एनर्जेटिक और फ्रेश-
-व्रत के दिन फ्रेश फील करने के लिए आप दिन में दो-तीन बार नहा सकती हैं। इसके लिए आप नहाने के पानी में नीम और तुलसी की पत्तियों को डालकर नहा सकती हैं।
-हरियाली तीज के दिन महिलाएं हैवी सूट और सड़ियां पहनना पसंद करती हैं। लेकिन हैवी कपड़े पहनने से त्वचा को घुटन महसूस होने से आपकी तबीयत खराब भी हो सकती है। ऐस में कोशिश करें कि पूजा के समय हैवी कपड़े और बाकी समय के लिए हल्के कपड़े पहनें।
-हरियाली तीज के दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। इस दिन ज्यादा बोलने की गलती न करें। ज्यादा बोलने से आपकी एनर्जी खराब होगी और आप जल्दी थकान महसूस करने लगेंगी। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए जितना हो सके रेस्ट करें।
[ad_2]
Source link