[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई डीएलएड प्रवेश वर्ष-2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित रि-अपीयर) और प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाएं जुलाई-2023 का परिणाम घोषित किया गया। सम्बन्धित छात्र अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि डीएलएड की परीक्षा में कुल 32,349 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (नियमित) में 16,849 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 8,013 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 47.56 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 11,272 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 7,711 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.41 तथा प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 2,816 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1,622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 57.60 रही है।
हरियाणा में HTET परीक्षा 2 व 3 दिसंबर को
हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने एचटीईटी परीक्षा 2023 की डेट का ऐलान कर दिया है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की परीक्षा 2 व 3 दिसंबर को होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने चेयरमैन डॉ वीपी यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 2 दिसंबर को लेवल-3 की परीक्षा होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को लेवल-1 व लेवल-2 की परीक्षा होगी।
[ad_2]
Source link