Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsHCRAJ LDC Clerk JJA Admit Card 2023 : राजस्थान हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती...

HCRAJ LDC Clerk JJA Admit Card 2023 : राजस्थान हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, Direct Link


ऐप पर पढ़ें

RHC LDC Admit Card 2023 : राजस्थान हाईकोर्ट ने  जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी hcraj.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च तक रोजाना दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ली जाएगी। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड यूजर नेम, पासवर्ड व कैप्चा कोड डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

45 मिनट पहले गेट बंद हो जाएगा 

एडमिट कार्ड के साथ साथ कुछ गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं। इसमें मुताबिक अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा अपने साथ हाल में खींची गई 2.5*2.5सेमी की रंगीन फोटो लानी होगी। काला या नीला बॉल पेन लाना होगा। ऑरिजनल फोटो आईडी (आधार/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पैन कार्ड) व उसकी प्रति भी लाएं। पहचान पत्र की फोटो प्रति पर रोल नंबर डालें। कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ न लाएं। 45 मिनट पहले गेट बंद हो जाएगा। 

Admit Card Direct Link

इस भर्ती के जरिए कुल 2756 वैकेंसी भरी जाएंगी।

पदों का ब्योरा – 


जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट (राजस्थान हाईकोर्ट) – 320 वैकेंसी

क्लर्क ग्रेड II (राजस्थान स्टेट जुडिशियल एकेडमी)  – 04

जूनियर असिस्टेंट (स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी)  – 18

क्लर्क ग्रेड II (जिला कोर्ट) नॉन टीएसपी- 1985

क्लर्क ग्रेड II (जिला कोर्ट) टीएसपी- 69

जूनियर असिस्टेंट नॉन टीएसपी (जिला लीगल सर्विसेज) – 343

जूनियर असिस्टेंट (जिला लीगल सर्विस ) टीएसपी – 17

वेतनमान : 20,800 से 65,900 रुपये। (दो वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड रहेगा। इस ट्रेनिंग के दौरान 14600 रुपये मिलेंगे)।

चयन

–  इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों  का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के जरिए होगा। दोनों  में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

लिखित परीक्षा का प्रारूप 

–  यह बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित कुल 300 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए अधिकतम दो अंक मिलेंगे। 

–  परीक्षा में हिंदी, इंग्लिश और जनरल नॉलेज विषयों से 100 (प्रत्येक विषय) प्रश्न शामिल होंगे। पेपर को पूरा करने के लिए दो घंटे की समयावधि दी जाएगी। 

–  अगले चरण में जाने के लिए जनरल उम्मीदवारों को 135 अंक और एससी एसटी को 120 अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे। उत्तर गलत होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

टाइपिंग टेस्ट

–   कंप्यूटर पर 100 अंकों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। इसमें 8,000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की गति से अंग्रेजी या अंग्रेजी और हिंदी में टाइप करना होगा। 

–  टेस्ट में रफ्तार और निपुणता के लिए 50-50 अंक तय किए गए हैं। ये टेस्ट 10-10 मिनट का होगा। पहले 10 मिनट में हिंदी टाइपिंग व अंग्रेजी टाइपिंग का स्पीड टेस्ट होगा। दूसरे 10 मिनट में एफिशियंसी टेस्ट होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments