[ad_1]
रिपोर्ट: धीरेन्द्र शुक्ला
चित्रकूट. बुंदेलखंड के चित्रकूट में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बदलता मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है. ग्रामीण इलाकों में दिन में गर्मी और रात में ठंड लोगों की सेहत खराब कर रही है. सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. सुबह और शाम की ठंड के बीच दिन में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. यह मौसम सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए खतरनाक बना हुआ है.
चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी ने बताया कि दिन में कड़ी धूप होने की वजह से जो लोग इस कड़ी धूप में रहने के बाद अचानक ठंडा पानी पीते हैं. उनको बीमारी के लक्षण अधिक पाए जाते हैं. डाॅ. द्विवेदी ने ऐसे मौसम में बचाव और सावधानी के कुछ नुस्खे बताए हैं.
- गर्म या गुनगुने पानी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें.
- अपने खान-पान पर ध्यान दें. सेहत के लिए फायदेमंद और ताजा भोजन करें.
- यदि नदियों में स्नान के लिए जा रहे हैं तो सूर्य निकलने के बाद ही स्नान करें.
- किसी भी तरह का संक्रमण होने पर मुंह व नाक को मास्क से ढांककर ही सार्वजनिक स्थान पर जाएं.
- अपनी और अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें.
बीमारी का सबसे महत्वपूर्ण कारण जानिए
द्विवेदी ने बताया कि गर्मी होने की वजह से दिन में लोग शर्ट में रहकर अपना समय गुजार लेते हैं, रात्रि में कंबल यूज करते हैं. कुछ रिसर्च में ऐसा बताया गया है कि इस तरह की जीवन शैली से ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों की आशंका बढ़ रही है. इसीलिए मौसम के बदलाव की वजह से लोगों को गर्म पानी अधिक यूज़ करना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chitrakoot News, Health tips
FIRST PUBLISHED : March 29, 2023, 14:52 IST
[ad_2]
Source link