[ad_1]
हाइलाइट्स
हीरो जूम 110 की शुरुआती कीमत 68,599 रुपये है.
जूम को शार्प और स्कल्प्टेड डिजाइन में रखा गया है.
टॉप-एंड वैरिएंट ZS में कॉर्नरिंग बेंडिंग लाइट्स हैं.
Hero Xoom 110: हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को जूम 110 स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 68,599 रुपये है, जो 76,699 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. स्कूटर तीन अलग-अलग वेरिएंट्स LX, VX और ZX में उपलब्ध है. हीरो मेस्ट्रो की तुलना में इसे बिल्कुल नए डिजाइन और फीचर के साथ उतारा गया है, जो इसे काफी प्रीमियम स्कूटर बनाते हैं.
बिल्कुल नया 110 सीसी स्कूटर भारतीय दोपहिया बाजार में टीवीएस जुपिटर और होंडा एक्टिवा स्मार्ट जैसे काफी पॉपुलर स्कूटरों को टक्कर देगा. खास बात यह है कि जूम को दोनों स्कूटरों के मुकाबले किफायती रखा गया है. जूम को शार्प और स्कल्प्टेड डिजाइन में रखा गया है. यह ऑल-एलईडी हेडलैम्प और एक्स-शेप के एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ आता है.
बेहद शानदार हैं फीचर्स
हीरो जूम के फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-इंच अलॉय व्हील समेत कई शानदार फीचर्स शामिल हैं. ब्लूटूथ का उपयोग करके पूरी तरह से डिजिटल डिस्प्ले को स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है और यह बहुत सारी जानकारी दिखाता है.
दिखने में शानदार है स्कूटर
टॉप-एंड वैरिएंट ZS में कॉर्नरिंग बेंडिंग लाइट्स हैं. इसका फायदा यह है कि जब राइडर स्कूटर को टर्न करने के लिए करता है तो कॉर्नरिंग लाइट्स ऑटोमेटिक रूप से एक्टिव हो जाती हैं. स्कूटर का फ्रंट एप्रन एंगुलर है और हैंडलबार्स पर काउलिंग में टर्न इंडीकेटर्स हैं. स्कूटर की टेललाइट को भी X पैटर्न में रखा है. ब्रेकिंग के लिए टॉप वेरिएंट में फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिलते हैं.
स्कूटर तीन अलग-अलग वेरिएंट्स LX, VX और ZX में उपलब्ध है.
होंडा एक्टिवा को देगा टक्कर
हीरो जूम स्कूटर के इंजन की बात करें तो इसमें 110.9 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड फाई इंजन है, जिसे सीवीटी के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 8.04 बीएचपी की पीक पावर और 8.7 एनएम का पीक टॉर्क देता है. 110 सीसी सेगमेंट में लगभग 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश की कुल स्कूटर बिक्री में भारतीय स्कूटर बाजार का सबसे बड़ा योगदान है. होंडा अपने एक्टिवा के साथ सेगमेंट में सबसे आगे है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Auto News, Autofocus, Automobile, Hero motocorp, Honda Activa, Honda Activa 5G, Scooter
FIRST PUBLISHED : January 30, 2023, 17:18 IST
[ad_2]
Source link