Saturday, February 22, 2025
Google search engine
HomeSportsHockey World Cup 2023: न्यूजीलैंड से हारते ही हॉकी वर्ल्ड कप से...

Hockey World Cup 2023: न्यूजीलैंड से हारते ही हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा भारत, जानें कैसा रहा है इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड


ऐप पर पढ़ें

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के प्री क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना आज न्यूजीलैंड से होने वाला है। टीम इंडिया को अगर क्वार्टर फाइनल में कदम रखना है तो हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। आज के मुकाबले में हारने वाली टीम का सफल यहीं समाप्त हो जाएगा। भारतीय टीम के ग्रुप स्टेज के सफर की बात करें तो टीम को एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा था, मगर गोल डिफ्रेंस के चलते इंग्लैंड भारत से आगे रहा जिस वजह से इंग्लिश टीम सीधा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई और भारत को दूसरे पायदान पर रहते हुए क्रॉसओवर मैच खेलना पड़ रहा है। आइए जानते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

AUS Open: सानिया मिर्जा करियर के आखिरी ग्रैंडस्लैम में हारी, महिला युगल के दूसरे राउंड से हुईं बाहर

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 44 हॉकी मैच खेले गए हैं। इसमें 24 मैच जीतकर मैन इन ब्लू ने अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं कीवी टीम 15 मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच इस दौरान 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के हालिया रिकॉर्ड की बात करें तो पिछले चार मैच से भारत ने इस टीम को धूल चटाई है। आखिरी बार दोनों टीमों का सामना 2022 FIH प्रो लीग में हुआ था जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 4-3 से धोया था।

भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने बताया, क्यों न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत दबाव में होगा 

न्यूजीलैंड अभी तक वर्ल्ड कप में हार चुका है दो मुकाबले

एक तरफ जहां ग्रुप स्टेज में भारत को एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा था, वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के टीम दो मुकाबले हारकर यहां पहुंची है। कीवी टीम को नीदरलैंड्स और मलेशिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ग्रुप स्टेज में उन्हें एकमात्र जीत चिली जैसी कमजोर टीम के खिलाफ मिली। न्यूजीलैंड ग्रुप में तीसरे पायदान पर रहकर क्रॉसओवर में पहुंची है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला कब, कहां और कैसे देखें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का क्रॉसओवर मैच 22 जनवरी यानी आज शाम 7 बजे से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीवी पर आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, वहीं ऑनलाइन भारत बनाम न्यूजीलैंड हॉकी मैच को देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन करना होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments