Home Life Style Holi 2023: होली के बाद स्किन केयर के लिए चेहरे पर लगाएं चने और नींबू का फेस मास्क, कई प्रॉब्लम्स से भी मिलेगी निजात, आएगा इंस्टेंट निखार

Holi 2023: होली के बाद स्किन केयर के लिए चेहरे पर लगाएं चने और नींबू का फेस मास्क, कई प्रॉब्लम्स से भी मिलेगी निजात, आएगा इंस्टेंट निखार

0
Holi 2023: होली के बाद स्किन केयर के लिए चेहरे पर लगाएं चने और नींबू का फेस मास्क, कई प्रॉब्लम्स से भी मिलेगी निजात, आएगा इंस्टेंट निखार

[ad_1]

हाइलाइट्स

चने और नींबू का फेस मास्क बनाते समय आप चने की जगह बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
चने और नींबू का फेस मास्क त्वचा पर पूरी तरह से साइड इफेक्ट फ्री होता है.

Skin Care Tips After Holi: होली पर रंग खेलने के बाद कई बार स्किन काफी रफ एंड ड्राई हो जाती है. ऐसे में स्किन को स्पेशल केयर की जरूरत होती है. जिसके लिए आप चने और नींबू की मदद ले सकते हैं. बता दें कि रंग खेलना जितना मजेदार अनुभव होता है. उससे ज्यादा मुश्किल भरा काम होता है इसको छुड़ाना. जिसे अच्छी तरह से स्किन से रिमूव करने के चलते त्वचा में रूखापन भी आ जाता है. जिसको दूर करने के लिए आप चने और नींबू का फेस मास्क ट्राई कर सकते हैं और फेस पर निखार वापस ला सकते हैं.

दरअसल नींबू को विटामिन सी और साइट्रिक एसिड का बेस्ट सोर्स माना जाता है. वहीं विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर चना भी फेस का ग्लो बरकरार रखने में सहायक होता है. ऐसे में नींबू और चने का फेस मास्क ट्राई करके आप चेहरे पर इंस्टेंट निखार ला सकते हैं. तो आइए जानते हैं चने और नींबू का फेस मास्क बनाने के तरीके और इनके कुछ फायदों के बारे में.

चने और नींबू के फेस मास्क की सामग्री
चने और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच चने की दाल या काले चने ले लें. इसके अलावा 1 नींबू का रस निचोड़ लें. साथ ही 8-10 बूंद गुलाब जल और आधा चम्मच शहद भी लेकर रख लें.

ये भी पढ़ें: मसूर दाल का फेशियल करेगा कमाल, मिनटों में स्किन बनेगी बेदाग और चमकदार, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

चने और नींबू का फेस मास्क बनाने का तरीका
घर पर चने और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए चने को पानी में भिगोकर रख दें. अब रात भर फूलने के बाद चनों को पीसकर पेस्ट बना लें. वहीं चने की जगह आप चने के बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इस पेस्ट में नींबू का रस, शहद और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिला लें. आपका फेस मास्क तैयार है. अब इसे 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें.

ये भी पढ़ें: आईब्रो को बनाना चाहती हैं काली घनी लंबी, फॉलो करें 5 शानदार टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा चेहरे पर असर

चने और नींबू के फेस मास्क का इस्तेमाल
चने और नींबू का फेस मास्क लगाने के लिए साफ पानी से फेस वॉश कर लें. फिर तौलिए से थपथपा कर फेस को सुखा लें. इससे चेहरे पर जमा गंदगी रिमूव हो जाएगी और त्वचा पर फेस मास्क ज्यादा असरदार साबित होगा. अब फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें. फिर 20 मिनट तक फेस मास्क सूखने के बाद चेहरे पर पानी लगाएं और फेस मास्क को 2-3 मिनट तक स्क्रब करते हुए छुड़ा लें.

चने और नींबू के फेस मास्क के फायदे
चने और नींबू का फेस मास्क लगाना बेहद फायदेमंद साबित होता है. पोषक तत्वों से भरपूर चने और नींबू का फेस मास्क स्किन को डीप क्लीन करके मॉइश्चर मेंटेन रखने का काम करता है. वहीं नींबू में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट त्वचा का नेचुरल निखार बरकरार रखने में मददगार होता है. साथ ही चने और नींबू का फेस मास्क त्वचा पर पूरी तरह से साइड इफेक्ट फ्री होता है. ऐसे में चने और नींबू का फेस मास्क लगाकर आप न सिर्फ चेहरे के डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पा सकते हैं बल्कि त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग और खूबसूरत भी बना सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Holi, Lifestyle, Skin care

[ad_2]

Source link