Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife StyleHoli 2024: होली के हर रंग का होता है एक खास मतलब,...

Holi 2024: होली के हर रंग का होता है एक खास मतलब, जानें पार्टनर को लगाना चाहिए किस रंग का गुलाल


ऐप पर पढ़ें

Holi 2024 Colours Meaning: रंगों का त्योहार होली, सिर्फ चेहरे को ही नहीं बल्कि आपके जीवन को भी रंग-बिरंगे खुशी के रंगों से रंगने के लिए आता है। इस दिन रंगों का विशेष महत्व है। रंगों के बिना जीवन नीरस हो जाता है। जबकि रंगों के साथ दुनिया बेहद खूबसूरत लगती है। अगर इस होली 2024 आपने अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ जमकर होली खेलने का मूड बनाया हुआ है तो कलर खरीदने से पहले जान लें कौन सा रंग किसके लिए खरीदना चाहिए।  

लाल रंग-

आमतौर पर लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन होली खेलने के लिए उपयोग किया जाने वाला लाल गुलाल जीवन में जोश और ऊर्जा का संदेश देता है। आप बच्चों और युवाओं को लाल रंग का गुलाल लगा सकते हैं। यह रंग उनकी ऊर्जा,जज्बे और जोश को दर्शाता है।

पीला रंग-

पीला रंग हमेशा दोस्ती और संबंधों में मधुरता बढ़ाने का प्रतीक माना गया है। पीले रंग को आरोग्य, शांति और एश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इस रंग का अच्छा प्रभाव मानव मस्तिष्क पर पड़ता है। कहते हैं कि पीला रंग पसंद करने वाले लोग काफी पॉजिटिव होते हैं। कैसी भी समस्‍या आए यह कभी भी निराश नहीं होते। होली के दिन आप इस रंग का गुलाल बहनों को,महिला दोस्तों या फिर पार्टनर को लगा सकते हैं। 

हरा रंग-

प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाने वाला हरा रंग शीतलता, सुकून और सकारात्मकता का संदेश देता है। आप इस रंग का गुलाल अपनों से बड़ों को लगा सकते हैं। यह रंग आंखों में चुभता नहीं और चेहरे पर खिलकर आता है।

नारंगी-

नारंगी रंग खुशमिजाजी का प्रतीक है। यह रंग मानसिक शक्ति को मजबूत करने के साथ सामाजिक संबंध भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। होली के दिन इस रंग को आप अपने दोस्तों, करीबियों और परिजनों को लगा सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments