Home Life Style Holi Party Games: होली पार्टी का मजा बढ़ा देंगे ये गेम्स, हमेशा याद रखेंगे सेलिब्रेशन

Holi Party Games: होली पार्टी का मजा बढ़ा देंगे ये गेम्स, हमेशा याद रखेंगे सेलिब्रेशन

0
Holi Party Games: होली पार्टी का मजा बढ़ा देंगे ये गेम्स, हमेशा याद रखेंगे सेलिब्रेशन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारत में कई तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। जब बात हो होली की तो रंगों के त्योहार का इंतजार हर किसी को रहता है। हो भी क्यों ना होली के आते ही कलरफुल पार्टीज जो होने लगती हैं। होली में पार्टी और रंग ये दोनों ही चीजें खास होती हैं। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन से पहले ज्यादातर लोग घर में ही पार्टीज करते हैं। अगर आपके घर में भी होली पार्टी होने वाली है तो इसे मजेदार बनाने के लिए इन गेम्स को शामिल करें। 

सिक्का ढूंढें- घर पर होली की पार्टी हो रही है तो आप इस गेम को खिला सकते हैं। इसमें करना ये है कि रंगीन पानी के डिब्बे तैयार करें और फिर उनमें से किसी एक में एक सिक्का छुपाना है और फिर गेम खेलने वाला व्यक्ति इस सिक्के को निकालेगा।

स्पंज पास करें- होली पार्टी गेम आइडिया- यह बिल्कुल पार्सल पास करने जैसा है। इसके लिए एक घेरे में बैठ जाएं और पानी में भिगोया हुआ गीला स्पंज एक दूसरे को पास करें। फिर जिस व्यक्ति पर संगीत बंद हो जाए उसे मिलकर कुछ टास्क दें।

गुब्बारे फुलाना- पार्टी में गेम्स खिलाने के लिए ये गेम भी अच्छा है। इसे खिलाने के लिए दो प्रतिभागियों को 20-30 पानी के गुब्बारे दें और उन्हें 30 सेकंड में जितना हो सके उतने गुब्बारे भरने होंगे। एंड में जिसके पास सबसे कम गुब्बारे बचेंगे वह जीतेगा।

Holi Party: दोस्तों के साथ घर पर करनी है होली पार्टी, तो इन तरीकों से बनाएं सेलिब्रेशन को खास

[ad_2]

Source link