हाइलाइट्स
कल यानी 7 मार्च को होलिका दहन है.
होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है.
होलिका हिरण्यकश्यप की बहन थी.
Holika Dahan 2023: रंगों के त्योहार होली का लोगों को मार्च महीना शुरू होते ही बेसब्री से इंतजार रहता है. हिंदू धर्म में होली पर्व एक महापर्व की तरह मनाया जाता है. यह भारत के साथ ही नेपाल में भी सेलिब्रेट किया जाता है. होली का त्योहार फागुन महीने के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. लोग एक-दूसरे को खूब रंग लगाकर इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाते हैं. एक-दूसरे के घर जाकर होली खेलते हैं, उन्हें होली की बधाइयां देते हैं. इस साल होली 8 मार्च को और एक दिन पहले यानी 7 मार्च को होलिका दहन है. 7 मार्च को होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के प्रदोष काल में होता है. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है यह पर्व.
होलिका दहन को छोटी होली भी कहते हैं. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, होलिका हिरण्यकश्यप की बहन थी. उसे वरदान प्राप्त था कि वह आग में नहीं जल सकती है, लेकिन जब हिरण्यकश्यप ने होलिका को आदेश दिया कि वह प्रह्लाद (हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद) को अपने गोद में लेकर आग में बैठे जाए. ऐसा इसलिए, क्योंकि हिरण्यकश्यप को प्रह्लाद द्वारा विष्णु जी की भक्ति बिल्कुल अच्छी नहीं लगती थी. जब होलिका आग में प्रह्लाद को लेकर बैठी, वह जल कर राख हो गई, लेकिन प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ. विष्णु जी के भक्त प्रह्लाद की याद में ही होलिका दहन के दिन होली जलाई जाती है. आप होलिका दहन के मौके पर अपने दोस्तों, प्रियजनों, परिवार के उन सदस्यों को छोटी होली या होलिका दहन की बधाई संदेश भेज सकते हैं, जो आपसे दूर रहते हैं. फेसबुक, व्हाट्सएप पर होलिका दहन की शुभकामना संदेश भेजने के लिए यहां से ले सकते हैं प्यारे-प्यारे संदेश भेजने के लिए आइडिया.
इसे भी पढ़ें: Holi 2023 Date: इस साल कब है होली? क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, जान लें भद्रा काल
होलिका दहन पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
आइए मिलकर हम सभी
होलिका की आग में जला दें
अपने मन की सारी बुराइयां.
आप सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएं!
होली के एक दिन पहले जला दो अपने सारे दुख-दर्द
आओ हम सभी मिलकर मनाएं नई खुशी, नई उमंग
के साथ रंगों का ये त्योहार.
Happy Holika Dahan 2023
जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख
उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं
सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप.
होलिका दहन की शुभकामनाएं!
आज अच्छाई की हुई है जीत
और हार गई बुराई है
देखो होलिका दहन की
आज शुभ घड़ी आई है.
होलिका दहन की ढेरों बधाई !
बुराई पर अच्छाई की जीत हो
अन्याय पर न्याय की हो विजय
सब मिलकर एक साथ मनाएं
होलिका दहन का ये त्योहार.
होलिका दहन की शुभकामनाएं!
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharma Aastha, Holi, Holi festival, Holika Dahan, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : March 06, 2023, 12:19 IST